एमआईबीएफ की जयपुर मीटिंग 4 अक्टूबर को:देश-विदेश के उद्योगपति, निवेशक और युवा उद्यमी होंगे शामिल

एमआईबीएफ की जयपुर मीटिंग 4 अक्टूबर को:देश-विदेश के उद्योगपति, निवेशक और युवा उद्यमी होंगे शामिल

माहेश्वरी इंटरनेशनल बिजनेस फाउंडेशन की ओर से 4 अक्टूबर को गुलाबी नगर में “जयपुर मीटिंग” का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम खासाकोठी स्थित एक होटल में होगा। बैठक में माहेश्वरी समाज से जुड़े उद्योगपति, निवेशक, कारोबारी, प्रोफेशनल्स और युवा उद्यमी शामिल होंगे। एमआईबीएफ अध्यक्ष और डीलप्लेक्सस, जिंदगी लाइव एंजेल फंड और नंदन ग्रोथ फंड के संस्थापक सीए दीपक माहेश्वरी बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। बैठक में सामुदायिक और संगठनात्मक स्तर पर व्यावसायिक विकास तथा नए अवसरों को लेकर चर्चा होगी। सीए दीपक माहेश्वरी ने कहा- माहेश्वरी समुदाय ने ‘मेक इन इंडिया’ और ‘मेड इन इंडिया’ की अवधारणा को संकल्प के रूप में अपनाया है। उनके अनुसार- राजस्थान सहित अन्य भाजपा शासित राज्यों में व्यावसायिक क्षेत्र में माहेश्वरी समाज की भागीदारी में 7% से अधिक की वृद्धि हुई है। संगठन से 8 लाख सदस्य जुडे़ एमआईबीएफ के संस्थापक महामंत्री संतोष कुमार लाहोटी ने बताया- संगठन के व्यावसायिक मंच से 8 लाख से अधिक सदस्य जुड़े हैं। इनमें सीए, सीएस, एमबीए सहित विभिन्न क्षेत्रों के एक लाख से अधिक प्रोफेशनल्स शामिल हैं। उन्होंने कहा- संगठन का उद्देश्य माहेश्वरी समुदाय के युवाओं के लिए व्यावसायिक अवसरों का सृजन करना और उन्हें वैश्विक कारोबारी नेटवर्क से जोड़ना है। लाहोटी ने बताया- पिछले दो साल में एमआईबीएफ का विस्तार देश के बाहर भी हुआ है। संगठन की गतिविधियां यूनाइटेड किंगडम, दुबई और यूरोप के विभिन्न देशों तक पहुंची हैं। उन्होंने इसे संगठन के वैश्विक विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। कार्यक्रम में एमआईबीएफ की पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक सदस्य ममता बिनानी भी शामिल होंगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *