हरियाणा विधानसभा के 3 दिवसीय मानसून सत्र के हंगामेदार समापन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुड्डा ने सत्र के दौरान हुए घटनाक्रम को अपने लंबे राजनीतिक करियर का सबसे अलोकतांत्रिक दौर करार दिया। हुड्डा ने कहा कि चर्चा शुरू होने से पहले ही मंत्रियों का जवाब आना और जनहित के मुद्दों पर आंकड़ों की हेरफेरी करना यह साबित करता है कि सरकार के पास विपक्ष के तीखे सवालों का कोई जवाब नहीं है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्यसभा सांसद कर्मवीर बौद्ध, विधायक गीता भुक्कल, अशोक अरोड़ा, बीबी बत्रा और आफताब अहमद समेत पार्टी के कई प्रमुख विधायक मौजूद रहे। अब जानिए प्रेस कॉन्फ्रेंस की 5 बड़ी बातें…

