लखनऊ में सरदार सेना का जोरदार हंगामा:आरक्षण के खिलाफ चारबाग से विधानसभा जाने कि कोशिश, पुलिस से जमकर धक्का मुक्की, अध्यक्ष को टांग कर ले गई पुलिस

लखनऊ में सरदार सेना का जोरदार हंगामा:आरक्षण के खिलाफ चारबाग से विधानसभा जाने कि कोशिश, पुलिस से जमकर धक्का मुक्की, अध्यक्ष को टांग कर ले गई पुलिस

लखनऊ में चारबाग रेलवे स्टेशन पर सरदार सेना का जोरदार हंगामा विरोध प्रदर्शन। उत्तर प्रदेश की सरकारी भर्तियों में आरक्षण व्यवस्था में कथित अनियमितताओं के खिलाफ सरदार सेना की ‘आरक्षण बचाओ पदयात्रा’ बुधवार को प्रयागराज से लखनऊ पहुंची। चारबाग रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में विभिन्न भर्तियों के अभ्यर्थी सरदार सेना के बैनर तले एकत्र हुए। प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों ने आरक्षण के समर्थन में नारेबाजी की और विधानसभा की ओर बढ़ने का प्रयास किया। सरदार सेना के संस्थापक डा. आर.एस. पटेल ने बताया कि 26 अगस्त को प्रयागराज स्थित इलाहाबाद विश्वविद्यालय से ‘आरक्षण बचाओ पदयात्रा’ शुरू की गई थी। पदयात्रा प्रयागराज, कौशाम्बी, फतेहपुर और रायबरेली से होते हुए बुधवार को राजधानी लखनऊ पहुंची। उनके मुताबिक, यात्रा में हजारों सरदार सैनिक और आरक्षण समर्थक शामिल हुए।
सरदार सेना का आरोप है कि प्रदेश में पिछले कई वर्षों से विभिन्न सरकारी भर्तियों में आरक्षण व्यवस्था को लेकर गंभीर अनियमितताओं और विसंगतियों की शिकायतें सामने आती रही हैं। संगठन ने UPSSSC, 68,500 और 69 हजार शिक्षक भर्ती, पशुपालन विभाग, चिकित्सा विभाग और लेखपाल भर्ती समेत कई भर्तियों में आरक्षण घोटाला हुआ है। संगठन का कहना है कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए संवैधानिक रूप से निर्धारित आरक्षण के बावजूद इन वर्गों के पात्र अभ्यर्थियों को आरक्षण का लाभ नहीं मिल रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *