हिमाचल में बिजली के स्मार्ट मीटर का विरोध:आज XEN का घेराव, पंचायत प्रधान की बिजली काटी, शिमला-धर्मशाला हाईवे पर चक्का जाम का निर्णय पलटा

हिमाचल में बिजली के स्मार्ट मीटर का विरोध:आज XEN का घेराव, पंचायत प्रधान की बिजली काटी, शिमला-धर्मशाला हाईवे पर चक्का जाम का निर्णय पलटा

हिमाचल के बिलासपुर में स्मार्ट बिजली मीटर लगाने के विरोध तेज हो गया है। बिलासपुर की कपाहड़ा पंचायत के ग्रामीण आज अधिशासी अभियंता (XEN) घुमारवी का घेराव करेंगे। हालांकि, ग्रामीणों ने पहले शिमला राज्य के 9 जिलों को कनैक्ट करने वाले शिमला-धर्मशाला हाईवे को जाम करने की चेतावनी दी थी। हालांकि फेस्टिवल सीजन को देखते हुए लोगों को परेशानी न हो, इसलिए आखिरी वक्त पर ग्रामीणों ने हाईवे जाम के बजाय XEN के घेराव का फैसला लिया। दरअसल, स्मार्ट मीटर को लेकर विवाद उस समय बढ़ा, जब मीटर लगाने से इनकार करने पर बिजली बोर्ड ने कपाहड़ा पंचायत के प्रधान विनय शर्मा के घर का बिजली कनेक्शन काट दिया। इसके विरोध में विनय शर्मा ने अब बिजली बोर्ड को अपनी जमीन पर लगे बिजली के खंभे, तार और अन्य बुनियादी ढांचा हटाने का नोटिस दिया है। उन्होंने जमीन के इस्तेमाल के बदले मुआवजे की मांग भी की है। इसके लिए बिजली बोर्ड को नोटिस के जरिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। अब सिलसिलेवार पढ़े क्या है पूरा विवाद…? स्मार्ट मीटरों से बढ़ेंगे बिजली बिल: विनय पंचायत प्रधान विनय कुमार शर्मा ने बताया कि उन्होंने इस मामले में हिमाचल हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। जब वह बिजली बोर्ड के उपभोक्ता ही नहीं रहे तो उनकी जमीन पर लगे बिजली के पोल-तारें भी हटनी चाहिए। अब तक बिजली के खंबों व तारों के लिए इस्तेमाल जमीन की एवज में मुआवजा भी मिलना चाहिए। उन्होंने स्मार्ट मीटरों से बिजली बिल बढ़ने की आशंका जताई है। उनका कहना है कि मीटरों का प्रबंधन निजी कंपनी के हाथों में होने से उपभोक्ताओं के मन में बिल और नियंत्रण को लेकर चिंताएं हैं। गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ कौन उठाएगा उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि करीब 10 हजार रुपए कीमत बताए जा रहे मीटर के खराब होने या बदलने की स्थिति में गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ कौन उठाएगा। ये आशंकाएं पंचायत प्रधान ने जताई हैं। प्रधान का आरोप है कि विभाग जनता की शंकाओं का समाधान करने के बजाय जबरन दबाव बना रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *