सुबह 4 बजे से मां-शारदा के दरबार में उमड़े श्रद्धालु:अष्टमी पर 1.08 लाख भक्तों ने दर्शन किए; वैन-रोपवे से पहुंच रहे लोग

सुबह 4 बजे से मां-शारदा के दरबार में उमड़े श्रद्धालु:अष्टमी पर 1.08 लाख भक्तों ने दर्शन किए; वैन-रोपवे से पहुंच रहे लोग

शारदीय नवरात्र की नवमी पर सोमवार को मां शारदा देवी धाम में दर्शन के लिए सुबह 4 बजे मंदिर के पट खुलते ही भक्तों की कतारें लगनी शुरू हो गईं। नवरात्र के नौवें दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। देश के कई हिस्सों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। प्रधान पुजारी पंडित पवन पांडेय (दाऊ सरकार) ने निर्धारित पूजा-विधान के अनुसार मां शारदा का श्रृंगार किया और आरती संपन्न कराई। श्रद्धालु पैदल सीढ़ियों, वैन और रोपवे के जरिए मंदिर पहुंचे। अष्टमी पर 1,08,381 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन जानकारी के मुताबिक, रविवार को अष्टमी के दिन सुबह से रात 9:10 बजे तक कुल 1,08,381 श्रद्धालुओं ने मां शारदा के दर्शन किए। आंकड़ों के मुताबिक, इनमें 1,01,781 श्रद्धालु पैदल सीढ़ी मार्ग से, 1,500 वैन से और 5,100 रोपवे के जरिए मंदिर पहुंचे। इस तरह कुल दर्शनार्थियों में सबसे बड़ी संख्या पैदल सीढ़ी मार्ग से आने वाले श्रद्धालुओं की रही। सीढ़ियां चढ़ते समय महिला श्रद्धालु बेहोश हुई मंदिर की सीढ़ियां चढ़ने के दौरान एक महिला श्रद्धालु को चक्कर आया और वह बेहोश हो गई। मौके पर तैनात रामनगर थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी और उनकी टीम ने महिला की मदद की। महिला आरक्षक रोशनी कुशवाहा ने उसे कंधे पर उठाकर स्वास्थ्य विभाग के कैंप तक पहुंचाया। वहां महिला को समय पर उपचार दिया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *