लखीमपुर खीरी के नीमगांव थाना क्षेत्र में सोमवार को एक सड़क हादसे में 35 वर्षीय युवक करनपाल की मौत हो गई। सिकंदराबाद-कस्ता मार्ग पर एक डीसीएम ने उन्हें टक्कर मार दी। जमौहरा गांव निवासी करनपाल सड़क किनारे पैदल जा रहे थे। तभी अचानक डीसीएम ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। चौकी प्रभारी राम गौरव और सुग्रीव गंगवार मौके पर पहुंचे। घायल करनपाल को गोला सीएचसी भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीओ मितौली यादवेन्द्र यादव ने बताया कि पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में ले लिया है। हालांकि, चालक घटना के बाद फरार हो गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है।

