बांधवगढ़ में तीन महीने बाद जंगल सफारी शुरू:एक महीने तक बुकिंग फुल; जंगली हाथियों के बीच पर्यटक कर रहे भ्रमण

बांधवगढ़ में तीन महीने बाद जंगल सफारी शुरू:एक महीने तक बुकिंग फुल; जंगली हाथियों के बीच पर्यटक कर रहे भ्रमण

उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में तीन महीने बाद जंगल सफारी शुरू हो गई। मानसून के कारण पर्यटकों की आवाजाही बंद थी। बुधवार सुबह 6 बजे से पर्यटकों ने ताला, मगधी और खितौली जोन में भ्रमण किया। सफारी शुरू होने के साथ ही एक महीने की बुकिंग फुल हो गई है। सफारी से पहले सड़कें और व्यवस्थाएं दुरुस्त पार्क प्रबंधन ने सफारी शुरू होने से पहले जंगल की सड़कों समेत जरूरी व्यवस्थाओं को ठीक कराया। जंगली हाथियों की मौजूदगी के बीच सफारी शुरू होने से गाइड और वाहन चालकों को विशेष ट्रेनिंग दी गई है। हाथियों की मौजूदगी के बावजूद जारी रहेगी सफारी क्षेत्र संचालक अनुपम सहाय ने बताया कि सफारी के लिए सभी तैयारियां पूरी हैं। जंगली हाथियों की आवाजाही के बावजूद सफारी जारी रहेगी। पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गाइड और वाहन चालकों को प्रशिक्षण दिया गया है। पर्यटकों ने बाघ और वन्यजीव देखने पर जताई खुशी लखनऊ की पर्यटक भावना गुप्ता ने बांधवगढ़ को अपना पसंदीदा पार्क बताया। उन्होंने बाघ और अन्य वन्यजीव देखने पर खुशी जताई। पर्यटक चैतन्य ने भी लोगों को बांधवगढ़ आने की सलाह दी। वहीं सफारी शुरू होने से स्थानीय गाइड, वाहन संचालकों और पर्यटन से जुड़े लोगों में रोजगार को लेकर उत्साह है। देखें तस्वीरें…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *