झाबुआ में वोटिंग से पहले पीठासीन अधिकारी की तबीयत बिगड़ी:बूथ क्रमांक 102 पर सीने में दर्द और BP बढ़ने की शिकायत; अस्पताल में भर्ती

झाबुआ में वोटिंग से पहले पीठासीन अधिकारी की तबीयत बिगड़ी:बूथ क्रमांक 102 पर सीने में दर्द और BP बढ़ने की शिकायत; अस्पताल में भर्ती

झाबुआ जिला पंचायत वार्ड क्रमांक 6 के उपचुनाव से एक दिन पहले बूथ क्रमांक 102 के पीठासीन अधिकारी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। पॉलिटेक्निक कॉलेज झाबुआ में पदस्थ 47 वर्षीय दयाराम गजराज चौहान अपने निर्धारित बूथ पर पहुंच चुके थे। सोमवार शाम करीब 6 बजे उनके सीने में तेज दर्द उठा और ब्लड प्रेशर काफी बढ़ गया। सेक्टर प्रभारी ने अस्पताल पहुंचाया स्थिति को देखते हुए सेक्टर प्रभारी उप निरीक्षक वेस्ता सोलंकी ने तुरंत उन्हें अपने वाहन से रानापुर अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉ. राजेश बारिया की देखरेख में उनका इलाज शुरू किया गया। डॉ. बारिया के मुताबिक चौहान की तबीयत पहले भी दो-तीन बार बिगड़ चुकी है। फिलहाल सीने में दर्द और हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है और इलाज जारी है। रिजर्व अधिकारी को सौंपी गई जिम्मेदारी तहसीलदार राजेंद्र चौहान ने बताया कि तबीयत खराब होने के बाद पीठासीन अधिकारी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। चुनाव प्रक्रिया में किसी तरह की बाधा न आए, इसके लिए उनकी जगह रिजर्व कोटे के पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति कर दी गई है। एसडीएम महेश मंडलोई ने बताया कि पीठासीन अधिकारी का रानापुर अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। चुनाव की सभी तैयारियां सुचारू रूप से जारी हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *