झाबुआ में इंदौर-अहमदाबाद हाईवे पर बुधवार रात आबकारी विभाग ने एक ट्रक से माउंट शराब की करीब 1400 पेटियां जब्त कीं। कार्रवाई जलाराम ढाबे के पास की गई। शराब की कीमत करीब 47 लाख और ट्रक की कीमत 40 लाख रुपए बताई गई है। कुल जब्ती करीब 87 लाख रुपए की है। मुखबिर की सूचना पर ट्रक पकड़ा आबकारी विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ट्रक के जरिए शराब ले जाई जा रही है। टीम ने हाईवे पर जलाराम ढाबे के पास ट्रक (MP09AM1571) को रोककर तलाशी ली। बदनावर का एक्सपायर परमिट मिला शुरुआती जांच में सामने आया कि ट्रक इंदौर से अलीराजपुर के सेजावाड़ा जा रहा था। तलाशी के दौरान धार जिले के बदनावर का परमिट मिला, जिसकी अवधि खत्म हो चुकी थी। विभाग के अनुसार, परमिट अमान्य होने के कारण शराब का परिवहन अवैध माना गया। आबकारी टीम ने की कार्रवाई जिला आबकारी अधिकारी रविन्द्र मानिकपुरी के निर्देश पर कार्रवाई की गई। टीम में अलकेश सोलंकी, विकास वर्मा, सोहन सिंह नायक, विजय चौहान और हीरालाल चौहान शामिल रहे। मामले की जांच जारी
आबकारी विभाग ने शराब और ट्रक को जब्त कर लिया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

