पाली शहर के जोधपुर रोड स्थित होटल सिद्धार्थ में 19 से 21 अक्टूबर तक तीन दिवसीय गरबा महोत्सव आयोजित होगा। इसमें टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम सिंपल कौर, डीजे खुशबू कपूर और दिल्ली की एंकर निशा शर्मा शामिल होंगी। गरबा और डांडिया के साथ शहरवासी नवरात्रि के उत्सव का आनंद ले सकेंगे। आयोजन को लेकर तैयारियां की गई हैं। 70 देशों में परफॉर्म कर चुकीं DJ खुशबू कपूर भी आएंगी आयोजनकर्ता प्रदीप जाम और लक्ष लखारा ने बताया- इस बार गरबा महोत्सव को विशेष अंदाज में तैयार किया गया है। कार्यक्रम में ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम सिंपल कौर शामिल होंगी। वहीं, 70 देशों में परफॉर्म कर चुकीं डीजे खुशबू कपूर भी शहरवासियों के साथ गरबा करेंगी। दिल्ली की एंकर निशा शर्मा अपनी आवाज और मंच संचालन से कार्यक्रम में रंग जमाएंगी। तीनों दिन गरबा और डांडिया के साथ उत्सव का माहौल रहेगा। शाम 6 से रात 8 बजे तक प्रवेश होटल सिद्धार्थ के निरंजन परिहार के अनुसार, हर साल इस महोत्सव को लेकर लोगों का उत्साह बढ़ रहा है। कार्यक्रम में प्रवेश के लिए विशेष पास की व्यवस्था की गई है। साथ ही कपल एंट्री की सुविधा भी रखी गई है। तीनों दिन शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक प्रवेश दिया जाएगा। दैनिक भास्कर मीडिया पार्टनर महोत्सव के मुख्य प्रायोजक बीसीएम ग्रुप हैं, जबकि दैनिक भास्कर मीडिया पार्टनर की भूमिका निभा रहा है। दिविजा ग्रीन एनर्जी ग्रुप सह-प्रायोजक है। इन संस्थानों और सहयोगियों का रहेगा योगदान आयोजन में न्यू पाली प्रो सर्विस, एसएस रियल्टी ग्रुप, गणपति लाइट एंड साउंड, दिव्या ग्राफिक्स, जय अंबे रिसॉर्ट, मेड़तिया स्वीट होम, सरस डेयरी, रिंकी सिंह, विजय जोशी, देवड़ा हुंडई, पंकज ओझा और श्याम गरबा ग्रुप का विशेष सहयोग रहेगा। तीन दिनों तक चलने वाला यह महोत्सव पालीवासियों को नवरात्रि के उल्लास, भक्ति और पारंपरिक गरबा-डांडिया से जुड़ने का अवसर देगा।

