लखनऊ में बिके 500 आईफोन:पहले दिन कस्टमर में दिखा क्रेज , दुकानदार बोले – आईफोन यूजर के लिए त्योहार जैसा दिन

लखनऊ में बिके 500 आईफोन:पहले दिन कस्टमर में दिखा क्रेज , दुकानदार बोले – आईफोन यूजर के लिए त्योहार जैसा दिन

एपल के नए आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स की बिक्री शुक्रवार से शुरू हो गई। लखनऊ के श्री राम टावर और एप्पल स्टोर्स पर आईफोन ग्राहकों कि भीड़ लगी रही है। जो स्टोर 11 बजे खुलते थे वो सुबह 8 बजे ही खुल गए। फिजिकल रिटेल आउटलेट्स और ऑनलाइन स्टोर के जरिए बिक्री शुरू की गई है। लॉन्च के दिन ग्राहकों की सुविधा के लिए एपल स्टोर्स सुबह 8 बजे ही खोल दिए गए, जो रात 10 बजे तक खुले रहेंगे। न्यू आईफोन कि खासियत दुकानदार जतिन ने बताया कि आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स को काले, सिल्वर, ग्लेशियर और नए बरगंडी फिनिश में पेश किया गया है। नए मॉडल में कैमरा और परफॉर्मेंस से जुड़े कई अपडेट दिए गए हैं। इनमें 48MP फ्यूजन मेन कैमरा दिया गया है, जिसमें वेरिएबल अपर्चर मिलता है। इसके साथ नए प्रो कैमरा कंट्रोल्स भी दिए गए हैं। आईफोन यूजर्स के लिए लॉन्चिंग त्योहार जैसा जतिन ने बताया कि कई ग्राहक घंटों पहले ही स्टोर पहुंच गए थे । आईफोन यूजर्स के लिए आईफोन के नए मॉडल की लॉन्चिंग किसी त्योहार से कम नहीं होता है। पहले से बुकिंग शुरू हो जाती है। बहुत सारे ग्राहक जो लाइन लगाना पसंद नहीं करते हैं वह होम डिलीवरी करवाते हैं। युवा कस्टमर को आईफोन खरीदते हुए रील बनाने का और फोटो खिंचवाने का शौक होता है तो वह सभी लोग स्टोर पर पहुंचकर फोन खरीद रहे हैं। 500 आईफोन कि बिक्री दुकानदार ने बताया कि आईफोन का इस्तेमाल एक स्टेटस सिंबल बन चुका है। पूरे लखनऊ में सुबह 8:00 बजे से ऑफलाइन खरीदारी शुरू हो चुकी है। अनुमान है कि अब तक 500 आईफोन बिक चुके हैं। ग्राहक पहले से आईफोन खरीदने के लिए मेंटली तौर पर तैयार रहते हैं। ठीक उसी तरह दुकानदार भी ग्राहक की सेवा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए जल्दी स्टोर खोल देते हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *