बटलर टी-20 में 15,000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बने:पोलार्ड को पीछे छोड़ा; इंग्लैंड ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया

बटलर टी-20 में 15,000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बने:पोलार्ड को पीछे छोड़ा; इंग्लैंड ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया

इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर टी-20 फॉर्मेट (अंतरराष्ट्रीय और विभिन्न लीग मिलाकर) में 15,000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड को पीछे छोड़कर टी-20 रन-स्कोरर्स की सूची में पहला स्थान हासिल कर लिया है। पोलार्ड के 14,994 रन हैं। 36 साल के जोस बटलर ने 528 टी-20 मैचों में 35.46 के औसत और 147.46 के शानदार स्ट्राइक रेट से यह कीर्तिमान स्थापित किया है। बटलर ने यह उपलब्धि श्रीलंका के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में इंग्लैंड की पारी के 5वें ओवर में ईशान मलिंगा की गेंद पर सिंगल लेकर हासिल की। इस मैच में इग्लैंड ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 145 रन बनाए। इंग्लैंड ने 12.1 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टॉम बैंटन ने 24 गेंद में नाबाद 52 रन बनाए। निसांका ने तेज शुरुआत दिलाई, फिर 15 ओवर में 9 विकेट गंवाए श्रीलंका ने पथुम निसांका की तेज शुरुआत के दम पर 5 ओवर में बिना विकेट खोए 55 रन बना लिए थे। निसांका ने 21 गेंद में 37 रन बनाए। इसके बाद श्रीलंकाई पारी लड़खड़ा गई। टीम ने बाकी 15 ओवर में 90 रन जोड़कर 9 विकेट गंवा दिए और 145 रन तक ही पहुंच सकी। डॉसन ने 3 विकेट लिए, प्लेयर ऑफ द मैच बने इंग्लैंड के लियम डॉसन ने 4 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट लिए। उन्होंने श्रीलंका की पारी के बीच में अहम विकेट हासिल किए। उनके अलावा जेमी ओवरटन, आदिल रशीद और जॉफ्रा आर्चर ने भी कसी हुई गेंदबाजी की। बैंटन ने 24 गेंद में फिफ्टी लगाई, 47 गेंद बाकी रहते जीता इंग्लैंड 146 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने आक्रामक शुरुआत की। बटलर ने 30 और कप्तान हैरी ब्रूक ने 23 रन बनाए। इसके बाद बैंटन ने 24 गेंद में नाबाद 52 रन की पारी खेलकर टीम को 12.1 ओवर में लक्ष्य तक पहुंचा दिया। ब्रूक की कप्तानी में 25 में 22 टी-20 जीते पिछले साल जून में हैरी ब्रूक के कप्तान बनने के बाद से इंग्लैंड का टी-20 में रिकॉर्ड शानदार रहा है। टीम ने उनकी कप्तानी में 25 पूरे हुए टी-20 मैचों में 22 जीते हैं। सोफिया गार्डन्स में भी इंग्लैंड का रिकॉर्ड मजबूत है। यहां टीम ने 12 टी-20 में 10वीं जीत दर्ज की। ————————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से हराया:तीसरे टी-20 में अभिषेक ने 108 रन बनाए, सैमसन की फिफ्टी; नीतीश-बिश्नोई को 3-3 विकेट भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी-20 में 127 रन से हरा दिया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 221 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान की टीम 14.1 ओवर में 94 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने सीरीज 3-0 से क्लीन स्वीप कर ली। पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *