भारतीय विमेंस टीम एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में पहुंची:जापान को 8 विकेट से हराया, शेफाली ने नाबाद 40 रन बनाए, चरणी को 4 विकेट

भारतीय विमेंस टीम एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में पहुंची:जापान को 8 विकेट से हराया, शेफाली ने नाबाद 40 रन बनाए, चरणी को 4 विकेट

भारतीय विमेंस टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जापान की टीम 19.5 ओवर में 57 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में भारत ने शेफाली वर्मा के नाबाद 40 रन की मदद से 58 रन का टारगेट 4.2 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारत की ओर से श्री चरणी ने 4 विकेट लिए। शेफाली वर्मा ने 2, जबकि दीप्ति शर्मा और श्रेयांका पाटिल ने 1-1 विकेट लिया। जापान की दो बल्लेबाज रन आउट हुईं। भारत 2023 एशियन गेम्स का डिफेंडिंग चैंपियन है। टीम ने 2023 में गोल्ड मेडल जीता था। भारत ने हाल ही में 8वीं बार विमेंस एशिया कप का खिताब भी अपने नाम किया है। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, भारती फुलमाली, ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा, जी कमलिनी, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़। जापान: हरूना इवासाकी, अकारी निशिमोरा कानो (विकेटकीपर), माई यानागीडा (कप्तान), एरिका ओडा, अहिल्या चंदेल, शिमाको कातो, अकाया कातो-स्टेफोर्ड, अयूमी फूजीकावा, हिनासे गोतो, एरिका तोगुची क्विन, नोनोहा यासुमोटो। मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *