यमुना नदी में मिला अज्ञात युवक का शव:बेहड़ वाली माता मंदिर के पास मिला, कई दिन पुराना होने से गल गईं हड्डियां

यमुना नदी में मिला अज्ञात युवक का शव:बेहड़ वाली माता मंदिर के पास मिला, कई दिन पुराना होने से गल गईं हड्डियां

शुक्रवार सुबह ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के बेहड़ वाली माता मंदिर के पास यमुना नदी में एक युवक का शव मिला। स्थानीय लोगों ने सुबह करीब 9 बजे पानी में शव तैरता देखा और पुलिस को जानकारी दी। जानकारी मिलते ही चौकी इंचार्ज अमित कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकालने की कोशिश की। करीब डेढ़ घंटे की मेहनत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला जा सका। आसपास के लोगों से पूछताछ के बावजूद मृतक की पहचान नहीं हो पाई। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 35 से 37 साल लग रही है। तलाशी में उसकी जेब से पहचान का कोई सामान नहीं मिला। मृतक ने सफेद धारीदार टी-शर्ट और काले रंग की पैंट पहन रखी थी। पुलिस के अनुसार, शव कई दिन पुराना लग रहा है। उसकी हालत इतनी खराब थी कि पैरों की हड्डियां तक गल चुकी थीं। पुलिस ने आसपास के थानों को भी अज्ञात शव मिलने की जानकारी दी है। पुलिस टीम मृतक की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *