दरभंगा में रविवा को सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी अपनी नाकामियों का ठीकरा संवैधानिक संस्थाओं पर फोड़ना बंद करें। कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की जीत पर लोकतंत्र पर सवाल नहीं उठाए गए, लेकिन जहां जनता ने नकार दिया, वहां ईवीएम, चुनाव आयोग और मतदाता सूची पर सवाल उठाए जा रहे हैं। दरभंगा क्लब में सांसद भाजपा की जिला स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रो. आदित्य नारायण मन्ना ने की। बैठक में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान’ की तैयारियों पर चर्चा की गई। भाजपा की ओर से 26 अक्टूबर से 5 नवंबर तक जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत 4 नवंबर को दरभंगा में पदयात्रा निकाली जाएगी, जिसमें जिले भर से हजारों कार्यकर्ताओं के शामिल होने का दावा किया गया है।
लोकतंत्र जनता के फैसले से चलता है सांसद गोपाल जी ठाकुर ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र किसी की सुविधा के अनुसार नहीं, बल्कि देश के नागरिकों के फैसले से चलता है। भारत किसी परिवार की जागीर नहीं है कि जीत होने पर जनादेश सही और हार होने पर व्यवस्था गलत बताई जाए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र केवल चुनाव तक सीमित नहीं है, बल्कि संवैधानिक व्यवस्था, नागरिक अधिकारों, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और जनभागीदारी भी इसके महत्वपूर्ण आधार हैं।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को गांव-गांव, पंचायत और मंडल स्तर तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी की जाए।
जिले में होंगे कई कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष प्रो. आदित्य नारायण मन्ना ने कहा कि अभियान के दौरान पत्रकार वार्ता, पदयात्रा, नागरिक गोष्ठी, युवा-विद्यार्थी संवाद, छात्र प्रतियोगिताएं और सोशल मीडिया के माध्यम से जनजागरण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों, युवाओं और अन्य प्रमुख नागरिकों से संपर्क स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक व्यवस्था और सुशासन के प्रति लोगों को जागरूक करना है। जिला पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों को कार्यक्रमों की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कार्यकर्ताओं से सभी कार्यक्रमों को अनुशासित और शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में ये रहे मौजूद बैठक में जिला उपाध्यक्ष अभयानंद झा और सुनील चौधरी, जिला महामंत्री सुजीत मल्लिक, विजय चौधरी और संतोष पोद्दार, जिला मंत्री सचिन जैन, मीरा मेहता और राहुल पासवान, जिला मीडिया प्रभारी मुकुंद चौधरी, अमरनाथ सिंह, चंदन सिंह, बबलू मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष संतोष सिंह सहित गुलशन चौधरी, बबलू पंजियार, रेखा झा, श्रवण महतो, पिंटू भंडारी, सुशील सिंह, राजमोहन पासवान, संजीव गुप्ता, अवधेश चौधरी, अविनाश सहनी, विष्णुकांत झा, महेंद्र साह और मीना प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के प्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष एवं पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। दरभंगा में रविवा को सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी अपनी नाकामियों का ठीकरा संवैधानिक संस्थाओं पर फोड़ना बंद करें। कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की जीत पर लोकतंत्र पर सवाल नहीं उठाए गए, लेकिन जहां जनता ने नकार दिया, वहां ईवीएम, चुनाव आयोग और मतदाता सूची पर सवाल उठाए जा रहे हैं। दरभंगा क्लब में सांसद भाजपा की जिला स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रो. आदित्य नारायण मन्ना ने की। बैठक में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान’ की तैयारियों पर चर्चा की गई। भाजपा की ओर से 26 अक्टूबर से 5 नवंबर तक जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत 4 नवंबर को दरभंगा में पदयात्रा निकाली जाएगी, जिसमें जिले भर से हजारों कार्यकर्ताओं के शामिल होने का दावा किया गया है।
लोकतंत्र जनता के फैसले से चलता है सांसद गोपाल जी ठाकुर ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र किसी की सुविधा के अनुसार नहीं, बल्कि देश के नागरिकों के फैसले से चलता है। भारत किसी परिवार की जागीर नहीं है कि जीत होने पर जनादेश सही और हार होने पर व्यवस्था गलत बताई जाए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र केवल चुनाव तक सीमित नहीं है, बल्कि संवैधानिक व्यवस्था, नागरिक अधिकारों, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और जनभागीदारी भी इसके महत्वपूर्ण आधार हैं।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को गांव-गांव, पंचायत और मंडल स्तर तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी की जाए।
जिले में होंगे कई कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष प्रो. आदित्य नारायण मन्ना ने कहा कि अभियान के दौरान पत्रकार वार्ता, पदयात्रा, नागरिक गोष्ठी, युवा-विद्यार्थी संवाद, छात्र प्रतियोगिताएं और सोशल मीडिया के माध्यम से जनजागरण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों, युवाओं और अन्य प्रमुख नागरिकों से संपर्क स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक व्यवस्था और सुशासन के प्रति लोगों को जागरूक करना है। जिला पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों को कार्यक्रमों की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कार्यकर्ताओं से सभी कार्यक्रमों को अनुशासित और शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में ये रहे मौजूद बैठक में जिला उपाध्यक्ष अभयानंद झा और सुनील चौधरी, जिला महामंत्री सुजीत मल्लिक, विजय चौधरी और संतोष पोद्दार, जिला मंत्री सचिन जैन, मीरा मेहता और राहुल पासवान, जिला मीडिया प्रभारी मुकुंद चौधरी, अमरनाथ सिंह, चंदन सिंह, बबलू मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष संतोष सिंह सहित गुलशन चौधरी, बबलू पंजियार, रेखा झा, श्रवण महतो, पिंटू भंडारी, सुशील सिंह, राजमोहन पासवान, संजीव गुप्ता, अवधेश चौधरी, अविनाश सहनी, विष्णुकांत झा, महेंद्र साह और मीना प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के प्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष एवं पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

