बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव स्थित शीतला माता मंदिर से आभूषण चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रविवार की शाम चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक कथित चोर रिसयम कुमार और तीन आभूषण दुकानदार शामिल हैं। वहीं, मामले में संलिप्तता के आरोप में दो नाबालिगों को पुलिस संरक्षण में लेकर पूछताछ की गई है। मंदिर से डेढ़ किलो चांदी और 10 ग्राम सोने के आभूषण चोरी जानकारी के अनुसार, दो दिन पूर्व महादेवपुर पंचायत के गोपालपुर गांव स्थित शीतला माता मंदिर से करीब डेढ़ किलोग्राम चांदी और दस ग्राम सोने के आभूषण चोरी हो गए थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने सक्रियता दिखाते हुए गांव के रिसयम कुमार और दो नाबालिगों को पकड़ लिया। इस दौरान चोरी के सोने के आभूषण भी बरामद किए गए थे। अमरपुर बाजार की आभूषण दुकानों पर बेचने की बात आई सामने पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर चोरी के आभूषण अमरपुर बाजार की विभिन्न आभूषण दुकानों में बेचने की बात बताई। इसके बाद मामले में प्रीति ज्वेलर्स के बाबूलाल पोद्दार, जीमी ज्वेलर्स के गौरव कुमार, मनोज ज्वेलर्स के मनोज पोद्दार और जेजे एंड संस के मोनू उर्फ अभिषेक कुमार के नाम सामने आए। तीन दुकानदारों समेत चार आरोपी गिरफ्तार घटना को लेकर शीतला माता मंदिर के प्रबंधक रंजीत कुमार शर्मा ने रिसयम कुमार, संबंधित दुकानदारों और दोनों नाबालिगों के खिलाफ अमरपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रिसयम कुमार के अलावा बाबूलाल पोद्दार, गौरव कुमार और मनोज पोद्दार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, दोनों नाबालिगों को पुलिस संरक्षण में लेकर पूछताछ की गई। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस चोरी हुए आभूषणों की बरामदगी और पूरे मामले की जांच में जुटी है। बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव स्थित शीतला माता मंदिर से आभूषण चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रविवार की शाम चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक कथित चोर रिसयम कुमार और तीन आभूषण दुकानदार शामिल हैं। वहीं, मामले में संलिप्तता के आरोप में दो नाबालिगों को पुलिस संरक्षण में लेकर पूछताछ की गई है। मंदिर से डेढ़ किलो चांदी और 10 ग्राम सोने के आभूषण चोरी जानकारी के अनुसार, दो दिन पूर्व महादेवपुर पंचायत के गोपालपुर गांव स्थित शीतला माता मंदिर से करीब डेढ़ किलोग्राम चांदी और दस ग्राम सोने के आभूषण चोरी हो गए थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने सक्रियता दिखाते हुए गांव के रिसयम कुमार और दो नाबालिगों को पकड़ लिया। इस दौरान चोरी के सोने के आभूषण भी बरामद किए गए थे। अमरपुर बाजार की आभूषण दुकानों पर बेचने की बात आई सामने पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर चोरी के आभूषण अमरपुर बाजार की विभिन्न आभूषण दुकानों में बेचने की बात बताई। इसके बाद मामले में प्रीति ज्वेलर्स के बाबूलाल पोद्दार, जीमी ज्वेलर्स के गौरव कुमार, मनोज ज्वेलर्स के मनोज पोद्दार और जेजे एंड संस के मोनू उर्फ अभिषेक कुमार के नाम सामने आए। तीन दुकानदारों समेत चार आरोपी गिरफ्तार घटना को लेकर शीतला माता मंदिर के प्रबंधक रंजीत कुमार शर्मा ने रिसयम कुमार, संबंधित दुकानदारों और दोनों नाबालिगों के खिलाफ अमरपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रिसयम कुमार के अलावा बाबूलाल पोद्दार, गौरव कुमार और मनोज पोद्दार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, दोनों नाबालिगों को पुलिस संरक्षण में लेकर पूछताछ की गई। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस चोरी हुए आभूषणों की बरामदगी और पूरे मामले की जांच में जुटी है।

