राजगढ़ में गौशाला के कमरे की छत टूटकर गिरी:चौकीदार के कंधे में चोट, कंकड़ गिरते देख कमरे से हटी पत्नी

राजगढ़ में गौशाला के कमरे की छत टूटकर गिरी:चौकीदार के कंधे में चोट, कंकड़ गिरते देख कमरे से हटी पत्नी

राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में कृषि उपज मंडी के पीछे स्थित श्रीकृष्ण गौशाला में मंगलवार सुबह चौकीदार के कमरे की छत का बीच वाला हिस्सा टूटकर गिर गया। घटना के समय कमरे में चौकीदार रतनलाल और उनकी पत्नी मौजूद थे। छत से कंकड़ गिरते देखकर दोनों समय रहते उस जगह से हट गए। इसके कुछ देर बाद छत का बीच वाला हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। हादसे में रतनलाल के कंधे में चोट आई है। रतनलाल दिव्यांग हैं और करीब 40 साल से श्रीकृष्ण गौशाला में चौकीदार के रूप में काम कर रहे हैं। उनकी पत्नी और पूरा परिवार गौशाला परिसर में बने इसी कमरे में रहता है। बताया गया कि कमरे की छत लंबे समय से जर्जर थी। कुछ दिन पहले गौशाला समिति के सदस्यों ने छत की ऊपर से मरम्मत भी करवाई थी। कंकड़ गिरते देख कमरे से हटे, फिर गिरी छत रतनलाल ने बताया कि घटना के समय वे पलंग के पास बैठे थे, जबकि उनकी पत्नी खाना बना रही थी। इसी दौरान छत से कंकड़ गिरने लगे। खतरा देखते हुए दोनों कमरे में उस जगह से दूर हट गए। कुछ देर बाद छत का बीच वाला हिस्सा अचानक टूटकर नीचे गिर गया। इससे कमरे में मलबा फैल गया। रतनलाल के मुताबिक, वे इसी कमरे में रोज सोते थे। उन्होंने कहा कि अगर कंकड़ गिरते देखकर वे और उनकी पत्नी समय रहते वहां से नहीं हटते तो बड़ा नुकसान हो सकता था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *