युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव, 30 सितंबर तक ऑनलाइन मतदान:6 पदों के लिए करेंगे वोटिंग; अक्टूबर के पहले सप्ताह में आ सकता है रिजल्ट

युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव, 30 सितंबर तक ऑनलाइन मतदान:6 पदों के लिए करेंगे वोटिंग; अक्टूबर के पहले सप्ताह में आ सकता है रिजल्ट

बलौदाबाजार में युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रदेशभर में 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के पात्र युवा सदस्य ऑनलाइन माध्यम से मतदान कर रहे हैं। मतदान प्रक्रिया एक माह तक चलेगी और 30 सितंबर तक जारी रहेगी। इस चुनाव में प्रत्येक सदस्य को कुल छह पदों के लिए मतदान करना होगा। इनमें प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, जिला अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष, जिला महासचिव और विधानसभा अध्यक्ष के पद शामिल हैं। ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए मतदान नहीं होगा। संगठन का उद्देश्य हर स्तर पर पारदर्शी और लोकतांत्रिक तरीके से नेतृत्व का चुनाव करना है। घर-घर जाकर युवाओं से संपर्क कर रहे कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। कार्यकर्ता और समर्थक घर-घर जाकर युवा सदस्यों से संपर्क कर रहे हैं। वे पात्र मतदाताओं को ऑनलाइन वोटिंग की प्रक्रिया समझाने के साथ तकनीकी जानकारी भी दे रहे हैं। कसडोल में डिजिटल वोटिंग की जानकारी बलौदा बाजार जिले के कसडोल विधानसभा क्षेत्र में भी कार्यकर्ता युवाओं को डिजिटल पोर्टल के जरिए मतदान करने का तरीका बता रहे हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिन सदस्यों को ऑनलाइन मतदान में परेशानी हो रही है, उनकी मौके पर ही मदद की जा रही है, ताकि कोई पात्र सदस्य तकनीकी दिक्कत के कारण मतदान से वंचित न रहे। पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव का दावा प्रदेश स्तर के युवा कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों के अनुसार, इस बार ऑनलाइन चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने का प्रयास किया गया है। उनका कहना है कि यह चुनाव केवल पदों के लिए नहीं, बल्कि आने वाले समय में युवा कांग्रेस की दिशा और नीतियां तय करने के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है। युवाओं में दिख रहा उत्साह चुनाव को लेकर युवाओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। कई मतदाताओं ने मोबाइल के जरिए सफलतापूर्वक मतदान किया है। कार्यकर्ताओं के मुताबिक, ऑनलाइन प्रक्रिया में परेशानी आने पर सदस्यों की मदद की जा रही है। उन्होंने सभी पात्र युवाओं से 30 सितंबर तक अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है। अक्टूबर के पहले सप्ताह में आ सकता है परिणाम बताया जा रहा कि एक माह तक चलने वाली मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिणाम अक्टूबर के पहले सप्ताह में घोषित किए जाने की संभावना है। ऑनलाइन मतदान व्यवस्था के चलते इस बार युवा मतदाताओं की भागीदारी पिछली बार की तुलना में बढ़ने की उम्मीद है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *