भारत-बांग्लादेश सीरीज के लिए नई तारीख तलाश रहे BCCI-BCB:अगस्त-सितंबर के 3 वनडे और 3 टी-20 फिलहाल टले; तमिम बोले- मंशा सकारात्मक

भारत-बांग्लादेश सीरीज के लिए नई तारीख तलाश रहे BCCI-BCB:अगस्त-सितंबर के 3 वनडे और 3 टी-20 फिलहाल टले; तमिम बोले- मंशा सकारात्मक

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष तमिम इकबाल ने रविवार को कहा कि भारत के खिलाफ टली हुई सीरीज के लिए नई तारीख तलाशने पर बातचीत चल रही है। भारत को अगस्त-सितंबर में बांग्लादेश के खिलाफ तीन वनडे और तीन टी-20 मैच खेलने थे, लेकिन सीरीज फिलहाल टाल दी गई है। तमिम ने रविवार को यूट्यूब चैनल ‘नॉट आउट नोमान’ से कहा, “भारत सीरीज नहीं होगी, यह अभी तय नहीं हुआ है। भारत के बांग्लादेश दौरे का पहला शेड्यूल, जिसे टाल दिया गया था… दोनों बोर्ड सीरीज कराने के लिए बातचीत में जुटे तमिम ने कहा, मैं आपको एक छोटी जानकारी देना चाहता हूं। दोनों बोर्ड इस सीरीज को कराने को लेकर बहुत गंभीर हैं। BCCI और BCB दोनों नई तारीख तलाश रहे हैं कि इसे कब कराया जा सकता है। उन्होंने आगे कहा, हम लगभग एक तारीख को लेकर भी सोच रहे हैं कि क्या उस समय सीरीज हो सकती है या नहीं। अगर मुझे लगता कि मंशा नकारात्मक है, तो आज मैं आपसे यह नहीं कहता कि देखते हैं क्या होता है, हमें उम्मीद है। उन्होंने कहा, मंशा अच्छी है और हम लगातार बातचीत कर रहे हैं। तारीखों पर भी काम किया जा रहा है, क्योंकि बांग्लादेश भी व्यस्त है और भारत भी व्यस्त है। पूरा मामला 3 प्वॉइंट्स में समझे सीरीज 2024 में होनी थी: दौरा पहले 2024 में होना था। इसी दौरान बांग्लादेश में सरकार विरोधी आंदोलन हुआ और सरकार बदली। फिर टी-20 वर्ल्ड कप से पहले BCCI और BCB के बीच तनाव की स्थिति बनी। इसकी वजह से सीरीज टाल दिया गया था। सुरक्षा बड़ा इश्यू: तमीम इकबाल ने बांग्लादेश की विदेश राज्य मंत्री शामा ओबैद इस्लाम से मुलाकात की। उन्होंने सरकार से कहा है कि वे भारत सरकार से बात करें। उन्होंने भरोसा दिलाने को कहा कि बांग्लादेश में टीम इंडिया पूरी तरह सुरक्षित रहेगी। हालात सुधरने पर सीरीज संभव: भारत ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान को भारत में होने वाले BRICS सम्मेलन का न्योता दिया है। दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की बातचीत भी हुई है। विशेषज्ञों के अनुसार दोनों देशों के राजनीतिक संबंध सुधरते हैं, तो मैच का रास्ता साफ होगा। मुस्तफिजुर के हटाने पर रिश्तों में तनाव IPL 2025 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने BCCI के कहने पर बांग्लादेश के ऑलराउंडर मुस्तफिजुर रहमान को टीम से हटा दिया था। इसके बाद अमीनुल इस्लाम की अगुआई में BCB ने टी20 वर्ल्ड कप में अपनी टीम नहीं भेजने का फैसला किया था। इस टूर्नामेंट की मेजबानी भारत ने श्रीलंका के साथ मिलकर की थी। ———————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… एशिया कप- भारत ने थाईलैंड को 94 रन से हराया भारत ने विमेंस टी-20 एशिया कप में जीत से शुरुआत की है। टीम ने रविवार को थाईलैंड को 94 रन से हराया। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में थाईलैंड 160 रन चेज करते हुए 16.1 ओवर में 65 रन पर ऑलआउट हो गई। पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *