पाली निगम चुनाव में BJP की लिस्ट लगभग फाइनल:बगावत के डर से नामों का ऐलान नहीं, विरोध के बाद कुछ प्रत्याशी बदले

पाली निगम चुनाव में BJP की लिस्ट लगभग फाइनल:बगावत के डर से नामों का ऐलान नहीं, विरोध के बाद कुछ प्रत्याशी बदले

नगर निगम पाली के चुनाव को लेकर नामांकन का आज सोमवार को अंतिम दिन है। देर रात तक भाजपा कार्यालय में मंत्री जोराराम कुमावत, पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी, रामकिशोर साबू सहित अन्य पदाधिकारी लिस्ट फाइनल करने में जुटे रहे। हालाकि बगावत के डर से भाजपा की ओर से अभी तक कोई अधिकृत प्रत्याशियों की लिस्ट जारी नहीं की गई है। लेकिन अधिकतर प्रत्याशियों को उन्होंने कॉल कर भाजपा के सिंबल से नामांकन पत्र दाखिल करने को बोला है। ऐसे में भाजपा के करीब-करीब सभी 65 वार्डों के नाम लगभग साफ हो गए है। वार्ड 52 से जिलाध्यक्ष के खास मेवाड़ा को टिकट
वार्ड संख्या 52 से जिलाध्यक्ष के खास माने जाने वाले राहुल मेवाड़ा का टिकट देर रात को फाइनल किया गया। ऐसे में वे भी सोशल मीडिया पर एक्टिव हुए और अपना नामांकन भरने की पोस्ट शेयर की है। कई पूर्व पार्षदों के टिकट कटे, भाजपा से बागी होकर मैदान में उतरेंगे
भाजपा से लंबे समय से जुड़े कांतिलाल वैष्णव टिकट को लेकर वार्ड संख्या 41 से निर्दलीय मैदान में उतर रहे है। पूर्व पार्षद जय जसवानी वार्ड 13 से, निर्मल जोशी वार्ड 14 से और जय थावानी वार्ड 15 से, खुशबू सोनी वार्ड 46 से निर्दलीय मैदान में उतरने की तैयारी में है। ऐसे में यह चुनाव के दौरान भाजपा के वोट बैंक में सेंधमारी करेंगे। ऐसे में इन वार्डों में मुकाबला रोचक रहेगा। मंत्री से उलझने के चलते नहीं मिला टिकट, अब सोमनानी निर्दलीय मैदान में
पूर्व पार्षद किशोर सोमनानी की पत्नी पुष्पा सोमनानी वार्ड संख्या 40 से निर्दलीय मैदान में उतर रही है। इसी वार्ड में पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख का निवास है। पूर्व पार्षद किशोर सोमनानी का कहना है कि पार्टी ने उसने माफीनामा मांगा क्योंकि उन्होंने यूडीएच मंत्री झाबरसिंह खर्रा से शहर की समस्याओं को लेकर बात की थी। पार्टी इसे अनुशासनहिनता मान रही है और माफी नामा मांगे। लेकिन उन्होंने देने से इंकार कर दिया क्योंकि उन्होंने तो जनता की समस्या से अवगत करवाया था। फिर मांगी किस बात की मांगे। पाली नगर निगम भाजपा प्रत्याशियों की लिस्ट पाली नगर निगम कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *