बेतिया के नौतन थाना क्षेत्र में युवती के अपहरण की आशंका को लेकर शुरू हुआ विवाद अब हिंसक झड़प में बदल गया। दक्षिण पंचायत के बुधलिया गांव में बुधवार को लड़का और लड़की पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, दैनिक भास्कर डिजिटल वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पांच दिन पहले युवती के गायब होने का मामला जानकारी के अनुसार, करीब पांच दिन पहले थाना क्षेत्र के एक गांव से एक युवती के गायब होने का मामला सामने आया था। युवती के परिजनों ने आशंका जताई थी कि उसे शादी के इरादे से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाया गया है। इसके बाद युवती के परिवार वाले उसे वापस लाने के लिए लड़का पक्ष पर दबाव बना रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ता चला गया। कहासुनी के बाद लाठी-डंडों से मारपीट बुधवार को इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले कहासुनी हुई और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडे से हमला करते नजर आ रहे हैं। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। मारपीट में एक महिला के घायल होने की बात सामने आई है। हालांकि, उसकी चोट और हालत को लेकर फिलहाल स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। युवती का दूसरा वीडियो भी वायरल मारपीट के वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर लड़का और युवती का एक अन्य वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें युवती अपनी मर्जी से घर से जाने और शादी करने की बात कहती हुई नजर आ रही है। हालांकि, इस वीडियो की भी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। मां के आवेदन पर पहले से दर्ज है केस बताया गया कि युवती की मां के आवेदन पर पुलिस पहले ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर चुकी थी। इसी बीच दोनों पक्षों के बीच मारपीट की घटना सामने आई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। युवती के बयान से साफ होगी स्थिति नौतन थानाध्यक्ष प्रमोद पासवान ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। युवती की बरामदगी और उसके बयान के बाद ही घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मारपीट के वायरल वीडियो की भी जांच कर रही है। जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बेतिया के नौतन थाना क्षेत्र में युवती के अपहरण की आशंका को लेकर शुरू हुआ विवाद अब हिंसक झड़प में बदल गया। दक्षिण पंचायत के बुधलिया गांव में बुधवार को लड़का और लड़की पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, दैनिक भास्कर डिजिटल वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पांच दिन पहले युवती के गायब होने का मामला जानकारी के अनुसार, करीब पांच दिन पहले थाना क्षेत्र के एक गांव से एक युवती के गायब होने का मामला सामने आया था। युवती के परिजनों ने आशंका जताई थी कि उसे शादी के इरादे से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाया गया है। इसके बाद युवती के परिवार वाले उसे वापस लाने के लिए लड़का पक्ष पर दबाव बना रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ता चला गया। कहासुनी के बाद लाठी-डंडों से मारपीट बुधवार को इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले कहासुनी हुई और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडे से हमला करते नजर आ रहे हैं। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। मारपीट में एक महिला के घायल होने की बात सामने आई है। हालांकि, उसकी चोट और हालत को लेकर फिलहाल स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। युवती का दूसरा वीडियो भी वायरल मारपीट के वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर लड़का और युवती का एक अन्य वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें युवती अपनी मर्जी से घर से जाने और शादी करने की बात कहती हुई नजर आ रही है। हालांकि, इस वीडियो की भी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। मां के आवेदन पर पहले से दर्ज है केस बताया गया कि युवती की मां के आवेदन पर पुलिस पहले ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर चुकी थी। इसी बीच दोनों पक्षों के बीच मारपीट की घटना सामने आई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। युवती के बयान से साफ होगी स्थिति नौतन थानाध्यक्ष प्रमोद पासवान ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। युवती की बरामदगी और उसके बयान के बाद ही घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मारपीट के वायरल वीडियो की भी जांच कर रही है। जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

