मोतिहारी में नगर आयुक्त ने गुणवत्ताहीन सड़क-नाला तुड़वाया:2 जगह तुड़वाकर फिर से करवाया निर्माण, ठेकेदारों को चेतावनी

मोतिहारी में नगर आयुक्त ने गुणवत्ताहीन सड़क-नाला तुड़वाया:2 जगह तुड़वाकर फिर से करवाया निर्माण, ठेकेदारों को चेतावनी

मोतिहारी नगर निगम में हो रहे विकास कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत पर ताबड़तोड़ कार्रवाई हो रही है, जिसका नतीजा है कि ठेकेदारों में हड़कंप मचा हुआ है। नगर आयुक्त आशीष कुमार ने गुणवत्ताहीन निर्माण पर सख्त रुख अपनाते हुए दो जगह बने सड़क और नाले को तुड़वाकर दोबारा बनवाया है। पहला मामला वार्ड नंबर 40 का है, जहां सड़क निर्माण कार्य में गड़बड़ी की शिकायत मिली थी। शिकायत मिलते ही नगर आयुक्त आशीष कुमार खुद मौके पर पहुंचे और सड़क की जांच की। जांच में गड़बड़ी पकड़ी गई। इसके बाद आयुक्त ने तुरंत उस सड़क को तोड़कर फिर से बनाने का निर्देश दिया। यह केवल निर्देश तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उसका पालन भी हुआ। बनी हुई सड़क को तोड़कर दोबारा मानक के अनुसार बनाया गया। जलजमाव से निजात के लिए बन रहा नाला दूसरा मामला शहर के जमला रोड का है, जहां जलजमाव से निजात दिलाने के लिए नाले का निर्माण कराया जा रहा है। लेकिन ठेकेदार द्वारा नाला टेढ़ा-मेढ़ा बनाया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त की जैसे ही नजर पड़ी, उन्होंने मौके पर ठेकेदार और इंजीनियर को बुलाया और नाले को तोड़कर फिर से सीधा बनाने का निर्देश दिया। निर्देश के बाद नाले को तुड़वाकर फिर से गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्माण कराया गया। निर्माण कार्यों में लूट और मनमानी पर लगेगा रोक नगर आयुक्त की इस कार्रवाई से जहां एक तरफ ठेकेदारों में हड़कंप मच गया है, वहीं दूसरी तरफ शहर के लोग इसकी खूब प्रशंसा कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर इसी तरह अधिकारी ध्यान देकर विकास कार्य करवाएं तो निर्माण कार्यों में लूट और मनमानी पर विराम लगेगा और शहर में गुणवत्तापूर्ण विकास होगा। नगर निगम सूत्रों के अनुसार आयुक्त ने सभी इंजीनियरों और ठेकेदारों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि किसी भी वार्ड में होने वाले विकास कार्य में गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिकायत मिलने पर जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आयुक्त के इस सख्त रवैये से उम्मीद है कि अब मोतिहारी में हो रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में सुधार होगा और जनता को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। मोतिहारी नगर निगम में हो रहे विकास कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत पर ताबड़तोड़ कार्रवाई हो रही है, जिसका नतीजा है कि ठेकेदारों में हड़कंप मचा हुआ है। नगर आयुक्त आशीष कुमार ने गुणवत्ताहीन निर्माण पर सख्त रुख अपनाते हुए दो जगह बने सड़क और नाले को तुड़वाकर दोबारा बनवाया है। पहला मामला वार्ड नंबर 40 का है, जहां सड़क निर्माण कार्य में गड़बड़ी की शिकायत मिली थी। शिकायत मिलते ही नगर आयुक्त आशीष कुमार खुद मौके पर पहुंचे और सड़क की जांच की। जांच में गड़बड़ी पकड़ी गई। इसके बाद आयुक्त ने तुरंत उस सड़क को तोड़कर फिर से बनाने का निर्देश दिया। यह केवल निर्देश तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उसका पालन भी हुआ। बनी हुई सड़क को तोड़कर दोबारा मानक के अनुसार बनाया गया। जलजमाव से निजात के लिए बन रहा नाला दूसरा मामला शहर के जमला रोड का है, जहां जलजमाव से निजात दिलाने के लिए नाले का निर्माण कराया जा रहा है। लेकिन ठेकेदार द्वारा नाला टेढ़ा-मेढ़ा बनाया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त की जैसे ही नजर पड़ी, उन्होंने मौके पर ठेकेदार और इंजीनियर को बुलाया और नाले को तोड़कर फिर से सीधा बनाने का निर्देश दिया। निर्देश के बाद नाले को तुड़वाकर फिर से गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्माण कराया गया। निर्माण कार्यों में लूट और मनमानी पर लगेगा रोक नगर आयुक्त की इस कार्रवाई से जहां एक तरफ ठेकेदारों में हड़कंप मच गया है, वहीं दूसरी तरफ शहर के लोग इसकी खूब प्रशंसा कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर इसी तरह अधिकारी ध्यान देकर विकास कार्य करवाएं तो निर्माण कार्यों में लूट और मनमानी पर विराम लगेगा और शहर में गुणवत्तापूर्ण विकास होगा। नगर निगम सूत्रों के अनुसार आयुक्त ने सभी इंजीनियरों और ठेकेदारों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि किसी भी वार्ड में होने वाले विकास कार्य में गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिकायत मिलने पर जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आयुक्त के इस सख्त रवैये से उम्मीद है कि अब मोतिहारी में हो रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में सुधार होगा और जनता को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *