बक्सर में दो गुटों में विवाद के बाद फायरिंग:पुलिस ने मौके से कारतूस का खोखा किया बरामद, 4 लोग हिरासत में

बक्सर में दो गुटों में विवाद के बाद फायरिंग:पुलिस ने मौके से कारतूस का खोखा किया बरामद, 4 लोग हिरासत में

बक्सर के खलासी मोहल्ले में गुरुवार देर रात दो गुटों के बीच विवाद के बाद फायरिंग हुई। गोलियों की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने मौके से कारतूस का एक खोखा बरामद किया। जानकारी के अनुसार, पूर्व वार्ड पार्षद हीरामन राम और महेश राम के समर्थकों में झगड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के कुछ लोग शराब के नशे में थे। विवाद बढ़ने पर झड़प हुई और फायरिंग की बात सामने आई। पुलिस ने दोनों पक्ष से 2-2 लोगों को हिरासत में लिया पुलिस ने दोनों पक्षों से दो-दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। बाद में उनसे बॉन्ड भरवाकर छोड़ दिया गया। नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं दी है। इसके बावजूद पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष ने कहा कि शांति भंग करने वालों पर कार्रवाई होगी। पुलिस फिलहाल छानबीन में जुटी है। बक्सर के खलासी मोहल्ले में गुरुवार देर रात दो गुटों के बीच विवाद के बाद फायरिंग हुई। गोलियों की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने मौके से कारतूस का एक खोखा बरामद किया। जानकारी के अनुसार, पूर्व वार्ड पार्षद हीरामन राम और महेश राम के समर्थकों में झगड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के कुछ लोग शराब के नशे में थे। विवाद बढ़ने पर झड़प हुई और फायरिंग की बात सामने आई। पुलिस ने दोनों पक्ष से 2-2 लोगों को हिरासत में लिया पुलिस ने दोनों पक्षों से दो-दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। बाद में उनसे बॉन्ड भरवाकर छोड़ दिया गया। नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं दी है। इसके बावजूद पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष ने कहा कि शांति भंग करने वालों पर कार्रवाई होगी। पुलिस फिलहाल छानबीन में जुटी है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *