कैमूर- दशहरा पर 400 अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात:मोहनिया और भभुआ में 200-200 जवान संभालेंगे मोर्चा; डीएम-SP ने पूजा पंडालों का लिया जायजा

कैमूर- दशहरा पर 400 अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात:मोहनिया और भभुआ में 200-200 जवान संभालेंगे मोर्चा; डीएम-SP ने पूजा पंडालों का लिया जायजा

कैमूर जिला प्रशासन और पुलिस दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की तैयारी में जुटे हैं। डीएम कुमार अनुराग और एसपी शिखर चौधरी ने मोहनिया और भभुआ के विभिन्न पूजा पंडालों का जायजा लिया। जिले को पर्व के लिए करीब 400 अतिरिक्त पुलिसकर्मी मिले हैं। इनमें 200 जवान मोहनिया और 200 भभुआ में तैनात किए गए हैं। पूजा पंडालों की सुरक्षा जांच, कमेटियों को निर्देश डीएम कुमार अनुराग ने बताया कि एसडीएम, एसडीपीओ और थानाध्यक्षों के साथ सभी पूजा पंडालों की सुरक्षा जांच की जा रही है। शांति समिति की बैठकों में पूजा कमेटियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन इन निर्देशों का पालन सुनिश्चित करा रहा है। चांदनी चौक के आसपास शाम को ट्रैफिक डायवर्ट होगा भीड़ वाले इलाकों में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। चांदनी चौक के आसपास शाम के समय ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं और आम लोगों को परेशानी न हो। संवेदनशील इलाकों में क्यूआरटी की तैनाती एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि संवेदनशील जगहों पर क्विक रिस्पांस टीम (QRT) बनाई गई हैं। ये टीमें लगातार गश्त करेंगी और आपात सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई करेंगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि दशहरा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कैमूर जिला प्रशासन और पुलिस दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की तैयारी में जुटे हैं। डीएम कुमार अनुराग और एसपी शिखर चौधरी ने मोहनिया और भभुआ के विभिन्न पूजा पंडालों का जायजा लिया। जिले को पर्व के लिए करीब 400 अतिरिक्त पुलिसकर्मी मिले हैं। इनमें 200 जवान मोहनिया और 200 भभुआ में तैनात किए गए हैं। पूजा पंडालों की सुरक्षा जांच, कमेटियों को निर्देश डीएम कुमार अनुराग ने बताया कि एसडीएम, एसडीपीओ और थानाध्यक्षों के साथ सभी पूजा पंडालों की सुरक्षा जांच की जा रही है। शांति समिति की बैठकों में पूजा कमेटियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन इन निर्देशों का पालन सुनिश्चित करा रहा है। चांदनी चौक के आसपास शाम को ट्रैफिक डायवर्ट होगा भीड़ वाले इलाकों में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। चांदनी चौक के आसपास शाम के समय ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं और आम लोगों को परेशानी न हो। संवेदनशील इलाकों में क्यूआरटी की तैनाती एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि संवेदनशील जगहों पर क्विक रिस्पांस टीम (QRT) बनाई गई हैं। ये टीमें लगातार गश्त करेंगी और आपात सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई करेंगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि दशहरा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *