खगड़िया में अलग यूनिवर्सिटी बनाने की मांग तेज:ABVP ने मंत्री श्रवण कुमार को सौंपा मेमोरैंडम, मुंगेर विश्वविद्यालय से एफिलिएशन बरकरार रखने को कहा

खगड़िया में अलग यूनिवर्सिटी बनाने की मांग तेज:ABVP ने मंत्री श्रवण कुमार को सौंपा मेमोरैंडम, मुंगेर विश्वविद्यालय से एफिलिएशन बरकरार रखने को कहा

खगड़िया में अलग विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने पहल तेज कर दी है। इसी क्रम में एबीवीपी, खगड़िया के शिष्टमंडल ने मानसी में मंत्री श्रवण कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। शिष्टमंडल ने मांग की कि जब तक खगड़िया में नए विश्वविद्यालय की स्थापना नहीं हो जाती, तब तक जिले के सभी महाविद्यालयों की संबद्धता मुंगेर विश्वविद्यालय के अधीन ही बरकरार रखी जाए। एबीवीपी के प्रतिनिधियों ने मंत्री को बताया कि वर्तमान में खगड़िया जिले के सभी महाविद्यालय मुंगेर विश्वविद्यालय से संबद्ध हैं। महाविद्यालयों के शैक्षणिक संचालन में भी होगी सहूलियत हाल के दिनों में बेगूसराय में दिनकर विश्वविद्यालय की स्थापना की घोषणा के बाद खगड़िया जिले के महाविद्यालयों को भी इसके अधीन किए जाने की चर्चा सामने आई है। इससे जिले के विद्यार्थियों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है। शिष्टमंडल ने कहा कि खगड़िया के विद्यार्थियों की शैक्षणिक सुविधा और भविष्य को ध्यान में रखते हुए जिले में अलग विश्वविद्यालय की स्थापना की जानी चाहिए। विश्वविद्यालय की स्थापना से स्थानीय विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा से जुड़ी सुविधाएं बेहतर तरीके से उपलब्ध हो सकेंगी। साथ ही, जिले के महाविद्यालयों के शैक्षणिक संचालन में भी सहूलियत होगी। शैक्षणिक परेशानियों का नहीं करना पड़ेगा सामना एबीवीपी प्रतिनिधियों ने छात्रहित को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि जब तक खगड़िया में अलग विश्वविद्यालय की मांग पूरी नहीं होती, तब तक जिले के सभी महाविद्यालयों को मुंगेर विश्वविद्यालय से ही संबद्ध रखा जाए। इससे विश्वविद्यालय की संबद्धता में बदलाव को लेकर विद्यार्थियों के बीच उत्पन्न असमंजस दूर होगा और उन्हें संभावित शैक्षणिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस अवसर पर एबीवीपी के जिला संयोजक निलेश कुमार, नगर अध्यक्ष दीपक कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुज आनंद एवं रौशन कुमार, सेवार्थ विद्यार्थी संयोजक नलिन सिंह, अजय पटेल और अंकित पोद्दार उपस्थित थे। खगड़िया में अलग विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने पहल तेज कर दी है। इसी क्रम में एबीवीपी, खगड़िया के शिष्टमंडल ने मानसी में मंत्री श्रवण कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। शिष्टमंडल ने मांग की कि जब तक खगड़िया में नए विश्वविद्यालय की स्थापना नहीं हो जाती, तब तक जिले के सभी महाविद्यालयों की संबद्धता मुंगेर विश्वविद्यालय के अधीन ही बरकरार रखी जाए। एबीवीपी के प्रतिनिधियों ने मंत्री को बताया कि वर्तमान में खगड़िया जिले के सभी महाविद्यालय मुंगेर विश्वविद्यालय से संबद्ध हैं। महाविद्यालयों के शैक्षणिक संचालन में भी होगी सहूलियत हाल के दिनों में बेगूसराय में दिनकर विश्वविद्यालय की स्थापना की घोषणा के बाद खगड़िया जिले के महाविद्यालयों को भी इसके अधीन किए जाने की चर्चा सामने आई है। इससे जिले के विद्यार्थियों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है। शिष्टमंडल ने कहा कि खगड़िया के विद्यार्थियों की शैक्षणिक सुविधा और भविष्य को ध्यान में रखते हुए जिले में अलग विश्वविद्यालय की स्थापना की जानी चाहिए। विश्वविद्यालय की स्थापना से स्थानीय विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा से जुड़ी सुविधाएं बेहतर तरीके से उपलब्ध हो सकेंगी। साथ ही, जिले के महाविद्यालयों के शैक्षणिक संचालन में भी सहूलियत होगी। शैक्षणिक परेशानियों का नहीं करना पड़ेगा सामना एबीवीपी प्रतिनिधियों ने छात्रहित को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि जब तक खगड़िया में अलग विश्वविद्यालय की मांग पूरी नहीं होती, तब तक जिले के सभी महाविद्यालयों को मुंगेर विश्वविद्यालय से ही संबद्ध रखा जाए। इससे विश्वविद्यालय की संबद्धता में बदलाव को लेकर विद्यार्थियों के बीच उत्पन्न असमंजस दूर होगा और उन्हें संभावित शैक्षणिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस अवसर पर एबीवीपी के जिला संयोजक निलेश कुमार, नगर अध्यक्ष दीपक कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुज आनंद एवं रौशन कुमार, सेवार्थ विद्यार्थी संयोजक नलिन सिंह, अजय पटेल और अंकित पोद्दार उपस्थित थे।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *