करनाल में जुआ खेलते 14 युवक गिरफ्तार:मकान में बैठे थे सभी, ₹1.87 लाख का कैश बरामद, पुलिस ने भेजा जेल

करनाल में जुआ खेलते 14 युवक गिरफ्तार:मकान में बैठे थे सभी, ₹1.87 लाख का कैश बरामद, पुलिस ने भेजा जेल

करनाल की शालीमार कॉलोनी में एक मकान के अंदर बैठकर जुआ खेल रहे 14 युवकों को करनाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से जुआ खेलने में इस्तेमाल किए जा रहे 751 ताश के पत्ते और दांव पर लगी 1 लाख 87 हजार 350 रुपए की नकदी बरामद की है। सदर बाजार पुलिस चौकी प्रभारी सतीश कुमार के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना शहर में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। बाद में उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया। गश्त के दौरान मिली थी सूचना सदर बाजार चौकी प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक करन गोयल के नेतृत्व में जिले में जुआ, सट्टेबाजी और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत देर रात पुलिस टीम सदर बाजार क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान शालीमार कॉलोनी के पास सूचना मिली कि एक मकान में 14 युवक जुआ खेल रहे हैं। टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर सभी को पकड़ लिया। ये 14 युवक किए गिरफ्तार पकडे़ गए आरोपियों की पहचान अरुण निवासी शक्ति नगर, रामनगर, कपिल उर्फ रिंकू निवासी काछवा रोड, रामनगर, नरेंद्र कुमार निवासी डाकखाने के पास, रामनगर, जतिन निवासी वास्तु सोसाइटी, सेक्टर-35, नवीन निवासी प्रेम नगर, रवि, अभिषेक, मांगे राम, प्रवीण और राजकुमार निवासी हांसी रोड, अश्वनी कुमार निवासी शिव कॉलोनी, मिंटू और अजय निवासी गप्पू वाला बाग, शिवाजी कॉलोनी तथा अजीत निवासी शिवाजी कॉलोनी, विश्वकर्मा मंदिर के पास, करनाल के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी के कब्जे से जुआ खेलने से संबंधित सामान और नकदी बरामद की। जुआ-सट्टेबाजी के खिलाफ अभियान जारी पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की। करनाल पुलिस के अनुसार, जिले में गैरकानूनी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अलग-अलग टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। पुलिस ने आमजन से जुआ और सट्टेबाजी से दूर रहने तथा ऐसी गतिविधियों की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित करने की अपील की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *