मुरादाबाद में हथियारों के साथ 4 बदमाश गिरफ्तार:पुलिस ने आम के बाग से दबोचा, कोर्ट में पेश कर जेल भेजा

मुरादाबाद में हथियारों के साथ 4 बदमाश गिरफ्तार:पुलिस ने आम के बाग से दबोचा, कोर्ट में पेश कर जेल भेजा

मुरादाबाद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत भोजपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी कर श्मशान घाट के पास आम के बाग से चार शातिर बदमाशों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध असलहे, जिंदा कारतूस, मोबाइल और नकदी बरामद हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, भोजपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में शनिवार देर रात उप-निरीक्षक अनुज कुमार व रजनीश पंवार की पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बसआवनपुर से भोजपुर की तरफ आने वाले रास्ते पर श्मशान घाट के पास आम के बाग में कुछ शातिर अपराधी किसी वारदात की फिराक में खड़े हैं। पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाए मौके पर दबिश देकर चारों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम बिट्टू उर्फ शिवा पुत्र महेंद्र सिंह (निवासी मौहल्ला मनिहारान, कस्बा व थाना भोजपुर), अंकित सैनी पुत्र रामकिशोर सैनी (निवासी मौहल्ला सूरजनगर, पीतल नगरी, थाना कटघर), शानिब पुत्र उमरजान और उवैश उर्फ पैंतिया पुत्र जमील (दोनों निवासी मौहल्ला नावपुर, कस्बा व थाना भोजपुर, मुरादाबाद) बताए हैं। पुलिस तलाशी के दौरान बदमाशों के कब्जे से 315 बोर के दो अवैध तमंचे 3 जिंदा कारतूस, 32 बोर की दो देसी पिस्टल, मैगजीन व 12 जिंदा कारतूस, 3 मोबाइल फोन और ₹12,010 की नगदी बरामद हुई है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ थाना भोजपुर पर मु0अ0सं0 0471/2026 के तहत बीएनएस की धारा 111(2)(b) और 3/25 आयुध अधिनियम (आर्म्स एक्ट) के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें रविवार को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *