MP दिनभर, 10 बड़ी खबरें:कार ने दो महिलाओं समेत 3 को कुचला, घर में घुसे चीते, पति-पत्नी भागे; धीरेंद्र शास्त्री के पंडाल में लगी आग

MP दिनभर, 10 बड़ी खबरें:कार ने दो महिलाओं समेत 3 को कुचला, घर में घुसे चीते, पति-पत्नी भागे; धीरेंद्र शास्त्री के पंडाल में लगी आग

MP दिनभर में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, एमपी में आज, क्या रहा खास. 1. देवास में बेकाबू कार ने 3 लोगों को कुचला, मौत, इनमें दो महिलाएं देवास जिले के उदयनगर में बेकाबू कार ने तीन लोगों को कुचल दिया। पहले कार ने दो महिलाओं को टक्कर मारी, फिर एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की मौत हो गई। बताया गया कि कार चलाने वाला आरोपी इंदौर से पिकनिक मनाने आया था। पढ़ें पूरी खबर 2. महेश्वर घाट पर इंदौर के 343 वोटर कार्ड मिले, कांग्रेस का धरना खरगोन जिले के महेश्वर में नर्मदा घाट पर इंदौर के 343 वोटर कार्ड मिलने का मामला सामने आया। इसे लेकर कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ FIR दर्ज कराने की मांग करते हुए धरना दिया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वोट चोरी के खुलेआम सबूत मिले हैं। पढ़ें पूरी खबर 3. श्योपुर में घर में घुसे दो चीते, बछड़ों का शिकार किया श्योपुर में दो चीते एक घर में घुस गए और बछड़ों का शिकार किया। घटना के समय पति-पत्नी घर में खटिया पर सो रहे थे। चीतों को देखकर दोनों ने भागकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश है। पढ़ें पूरी खबर 4. दिग्विजय बोले- हिंदुत्व का सनातन धर्म से लेना-देना नहीं कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि हिंदुत्व का सनातन धर्म से कोई लेना-देना नहीं है। शाजापुर में मां राजराजेश्वरी मंदिर में पूजा के बाद उन्होंने अपनी यात्रा शुरू की। इस दौरान उन्होंने वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग को भी घेरा। पढ़ें पूरी खबर 5. जिला पंचायत उपाध्यक्ष बोले- TI से कहो केशु आया है, थाने को ड्यूटी सिखा दूंगा रतलाम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशु निनामा का पुलिस थाने में धमकी देने का वीडियो सामने आया। वे टेबल पर बैठकर पुलिसकर्मियों से कह रहे हैं, ‘TI से बोलो केशु आया है… थाने को ड्यूटी सिखा दूंगा।’ आदिवासियों को नक्सली बताए जाने पर वे भड़क गए थे। पढ़ें पूरी खबर 6. इंदौर-महू में RSS के पथ संचलन, मंत्री विजयवर्गीय ने की कदमताल इंदौर और महू में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के पथ संचलन निकाले गए। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और उनके बेटे आकाश विजयवर्गीय भी संचलन में शामिल हुए। प्रदेश में 345 बस्तियों में पथ संचलन निकाले जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर 7. धीरेंद्र शास्त्री की रामकथा के पंडाल में आग, पुलिस ने बुझाई शिवपुरी में धीरेंद्र शास्त्री की रामकथा के पंडाल में आग लग गई। बिजली के तारों में स्पार्किंग होने से आग लगने की बात सामने आई। पुलिसकर्मियों ने सीढ़ी लगाकर करीब 15 मिनट में आग पर काबू पाया। पढ़ें पूरी खबर पॉजिटिव खबर 8. सतना हाफ मैराथन में 22 राज्यों के 5,029 धावक दौड़े सतना हाफ मैराथन-2026 में 22 राज्यों के 5,029 धावकों ने हिस्सा लिया। खेल मंत्री विश्वास सारंग ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत की। आयोजन के दौरान सतना को ‘पिंक सिटी’ नाम दिया गया।पढ़ें पूरी खबर खबर जरा हटके 9. भोपाल कोर्ट के बाहर हथकड़ी लगे आरोपी ने पी सिगरेट, वीडियो वायरल भोपाल कोर्ट के बाहर हथकड़ी लगे आरोपी की खातिरदारी का वीडियो सामने आया है। वीडियो में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में आरोपी सिगरेट पीता और मोबाइल पर बात करता नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिसकर्मियों की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर कल का बिग इवेंट 10. CM मोहन यादव कल नलखेड़ा और नरसिंहपुर में कार्यक्रमों से जुड़ेंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 26 अक्टूबर को नलखेड़ा में मां बगलामुखी लोक का भूमिपूजन करेंगे। इसी दिन वे नरसिंहपुर में होने वाले बलराम कृषि महोत्सव-2026 में किसानों से वर्चुअली संवाद करेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *