मुरादाबाद में चार उपनिरीक्षक बने इंस्पेक्टर:DIG और SSP ने प्रमोशन पाने वाले उपनिरीक्षकों को लगाए स्टार

मुरादाबाद में चार उपनिरीक्षक बने इंस्पेक्टर:DIG और SSP ने प्रमोशन पाने वाले उपनिरीक्षकों को लगाए स्टार

मुरादाबाद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और पुलिसकर्मियों के मनोबल को बढ़ाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पदोन्नति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुरादाबाद के DIG मुनिराज जी और एसएसपी सतपाल अंतिल ने बुधवार को उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के पद से निरीक्षक के पद पर प्रमोट हुए चार पुलिस अधिकारियों के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें आधिकारिक रूप से नई जिम्मेदारी सौंपी। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी पदोन्नत पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। पदोन्नति समारोह के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने प्रमोट हुए इंस्पेक्टरों से संवाद किया। अधिकारियों ने कहा कि पद बढ़ने के साथ ही समाज और विभाग के प्रति जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं। उन्होंने सभी नवनियुक्त निरीक्षकों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में पूर्ण ईमानदारी, निष्ठा, पारदर्शिता और लगन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें, ताकि आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हो सके। विभाग द्वारा जारी आधिकारिक सूची के अनुसार, पदोन्नत होकर निरीक्षक बने संतोष कुमार सिंह वर्तमान में प्रभारी चौकी कस्बा, थाना बिलारी के पद पर तैनात हैं। अजेंद्र कुमार वर्तमान में थाना सिविल लाइंस में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वहीँ सत्येन्द्र कुमार और संजय कुमार यादव वर्तमान में थाना मझोला में तैनात हैं। इस पदोन्नति के बाद पुलिस महकमे में हर्ष का माहौल है और सभी साथी पुलिसकर्मियों ने प्रमोट हुए इंस्पेक्टरों को बधाई दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *