दिव्या दत्ता और इंद्रेश महाराज ने किए महाकाल के दर्शन:अभिनेत्री बोलीं- यहां आकर मन को शांति मिलती है; लाइट एंड साउंड शो में शामिल है मेरी आवाज

दिव्या दत्ता और इंद्रेश महाराज ने किए महाकाल के दर्शन:अभिनेत्री बोलीं- यहां आकर मन को शांति मिलती है; लाइट एंड साउंड शो में शामिल है मेरी आवाज

विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के दरबार में बुधवार को फिल्म अभिनेत्री दिव्या दत्ता और प्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश महाराज ने पहुंचकर दर्शन किए। दोनों ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया और श्रद्धालुओं के लिए शुभकामनाएं दीं। दिव्या दत्ता ने नंदी हॉल में बैठकर भगवान शिव की आराधना की, वहीं इंद्रेश महाराज ने बाबा महाकाल को प्रणाम कर सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। दिव्या दत्ता बोलीं- यहां आकर मन को बहुत शांति मिली अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने दर्शन के बाद कहा, “अभी दर्शन और आरती करके आई हूं। यहां आकर मन को बहुत शांति मिली। बाबा महाकाल की मौजूदगी और यहां की ऊर्जा बहुत अच्छी लगती है। यहां आकर दर्शन करने से खुद को धन्य महसूस करती हूं।” दिव्या दत्ता ने यह भी बताया कि उन्हें गर्व है कि उनकी आवाज महाकाल मंदिर के लाइट एंड साउंड शो में शामिल है। इंद्रेश महाराज भी दर्शन करने पहुंचे वहीं, प्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश महाराज ने भी बुधवार को भगवान महाकाल के दर्शन कर विधि-विधान से पूजन किया। उन्होंने बताया कि इंदौर में उनकी सप्त दिवसीय कथा चल रही है। इसी अवसर पर वे बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे। इंद्रेश महाराज ने कहा कि वृंदावन में भगवान महादेव गोपेश्वर के रूप में विराजमान हैं और महादेव कृष्ण भक्ति से जुड़े विशेष भाव में पूजित होते हैं। उन्होंने भगवान महाकाल से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और मंगल की कामना की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *