चंद्रनगर में घर से 20.07 ग्राम एमडी मिली:मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई, ऑपरेशन उजास के तहत पकड़ा

चंद्रनगर में घर से 20.07 ग्राम एमडी मिली:मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई, ऑपरेशन उजास के तहत पकड़ा

जिला स्पेशल टीम फलोदी और लोहावट थाना पुलिस ने ऑपरेशन उजास के तहत चंद्रनगर गांव में कार्रवाई कर 20.07 ग्राम एमडी के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना पर उसके घर की तलाशी ली।
एसपी आदित्य काकड़े ने बताया कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री रोकने के लिए ऑपरेशन उजास चलाया जा रहा है। पुलिस ने हेतराम उर्फ बनवारी के घर से एमडी मिलने पर उसे मौके पर गिरफ्तार किया।
आरोपी के खिलाफ लोहावट थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच देचू थानाधिकारी विक्रमसिंह चारण को सौंपी गई है। पुलिस एमडी की खरीद-फरोख्त के बारे में जांच कर रही है।
कार्रवाई में लोहावट थानाधिकारी बंशीलाल रामावत, डीएसटी प्रभारी एसआई प्रमीत चौहान, लोहावट थाने के एएसआई भंवरसिंह चारण, डीएसटी कांस्टेबल महेन्द्र चौधरी, प्रतापसिंह, गंगाराम कमांडो, रामेश्वर, चौखाराम, कांस्टेबल राजाराम, मदनलाल, चालक हनुमानराम और महिला कांस्टेबल मौनाकंवर शामिल रहे।
एसपी ने कार्रवाई में शामिल पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *