मुजफ्फरपुर के निलय मीतास अब ओटीटी प्लेटफॉर्म वेव्स की वेब सीरीज ‘हेलो हम बोल रहे हैं’ में लीड एक्टर के तौर पर नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि इस वेब सीरीज की करीब 90 प्रतिशत शूटिंग मुजफ्फरपुर में ही हुई है। इसके अलावा वैशाली में भी शूटिंग की गई है। निलय ने इसमें पप्पू प्रसाद पांडे का किरदार निभाया है। वेब सीरीज में उनके साथ कई चर्चित कलाकार भी नजर आएं। निलय मूल रूप से मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं। एक्टिंग में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं को निलय ने कहा कि मुंबई बाहर से जितनी आसान दिखती है, वहां संघर्ष उतना ही ज्यादा है। अगर किसी के अंदर एक्टिंग के लिए जुनून और पागलपन है, तभी इस रास्ते पर आएं। उन्होंने कहा कि मुंबई आने से पहले आर्थिक स्थिति मजबूत होना जरूरी है, ताकि शुरुआती संघर्ष के दौरान खाने-रहने की परेशानी न हो। तीन दोस्तों की कहानी, एक फोन कॉल से बदलती है जिंदगी निलय के मुताबिक, ‘हेलो हम बोल रहे हैं’ तीन आवारा दोस्तों की कहानी है। उनका किरदार पप्पू प्रसाद पांडे है, जो दिनभर चाय की दुकान पर बैठता है और दोस्तों के साथ घूमता रहता है। एक दिन दोस्त उससे कहते हैं कि उसकी जिंदगी में कोई लड़की नहीं है। इसके बाद उसका दोस्त करीब 100 लड़कियों के नंबर लेकर आता है और पप्पू को एक-एक कर कॉल करने के लिए कहता है। इसी दौरान एक लड़की को किया गया फोन उसकी जिंदगी बदल देता है। वह लड़की रहस्यमयी है और कहानी धीरे-धीरे रोमांस से आगे बढ़कर पॉलिटिकल ट्विस्ट ले लेती है। इसके बाद पप्पू गांव में लोकप्रिय हो जाता है और लोग उसे विधायक का चुनाव लड़ने के लिए कहने लगते हैं।
इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ी, मां की मौत के बाद बदला नजरिया निलय मूल रूप से मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं। बचपन से ही उन्हें फिल्मों का शौक था। वह फिल्मों के फर्स्ट-डे, फर्स्ट-शो देखने के लिए स्कूल-कॉलेज तक बंक कर देते थे। आईने के सामने एक्टिंग करना उनका पसंदीदा शौक था। हालांकि परिवार की इच्छा थी कि वह इंजीनियर बनें। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की और बाद में इंफोसिस में नौकरी भी की। निलय बताते हैं कि मां की मौत के बाद जिंदगी को देखने का उनका नजरिया बदल गया। उन्हें लगा कि सिर्फ पैसे कमाने के लिए काम करने से ज्यादा जरूरी वह करना है, जिसमें उनका मन है। इसके बाद उन्होंने नौकरी छोड़कर एक्टिंग को अपना करियर बनाने का फैसला किया। 14 साल के संघर्ष के बाद मिला बड़ा ब्रेक निलय के मुताबिक, फिल्म इंडस्ट्री में उनका सफर करीब 14 साल का रहा है। इस दौरान उन्होंने छोटे-बड़े कई किरदार किए। इससे पहले ‘वयम्’ नाम की 40 मिनट की फिल्म में उन्होंने 10 किरदार निभाए थे। इस फिल्म के लिए उन्हें तीन बेस्ट एक्टर अवॉर्ड भी मिले। इसके बाद लोगों ने उनके अभिनय को पहचाना और अब उन्हें ‘हेलो हम बोल रहे हैं’ में मुख्य भूमिका मिली है। निलय ने बताया कि वेब सीरीज के दूसरे सीजन की तैयारी भी बड़े स्तर पर होने वाली है। इसके अलावा वरिष्ठ सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर राज शेखर ने उन्हें एक फिल्म के लिए साइन किया है। एक अन्य फिल्म की करीब 50 प्रतिशत शूटिंग पूरी हो चुकी है।
कॉमेडी और रोमांस दोनों देखने को मिलेगा निलय ने बताया कि सीरीज में कॉमेडी और रोमांस दोनों देखने को मिलेगा। उनके किरदार पप्पू प्रसाद पांडे को शाहरुख खान काफी पसंद हैं। इसी वजह से वह कई मौकों पर शाहरुख के अंदाज में रोमांटिक हरकतें करता नजर आएगा। सीरीज के गाने भी कहानी का हिस्सा हैं। निलय ने बताया कि मुजफ्फरपुर के गांवों और खेतों में भी इसके कई सीन फिल्माए गए हैं। मुजफ्फरपुर के निलय मीतास अब ओटीटी प्लेटफॉर्म वेव्स की वेब सीरीज ‘हेलो हम बोल रहे हैं’ में लीड एक्टर के तौर पर नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि इस वेब सीरीज की करीब 90 प्रतिशत शूटिंग मुजफ्फरपुर में ही हुई है। इसके अलावा वैशाली में भी शूटिंग की गई है। निलय ने इसमें पप्पू प्रसाद पांडे का किरदार निभाया है। वेब सीरीज में उनके साथ कई चर्चित कलाकार भी नजर आएं। निलय मूल रूप से मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं। एक्टिंग में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं को निलय ने कहा कि मुंबई बाहर से जितनी आसान दिखती है, वहां संघर्ष उतना ही ज्यादा है। अगर किसी के अंदर एक्टिंग के लिए जुनून और पागलपन है, तभी इस रास्ते पर आएं। उन्होंने कहा कि मुंबई आने से पहले आर्थिक स्थिति मजबूत होना जरूरी है, ताकि शुरुआती संघर्ष के दौरान खाने-रहने की परेशानी न हो। तीन दोस्तों की कहानी, एक फोन कॉल से बदलती है जिंदगी निलय के मुताबिक, ‘हेलो हम बोल रहे हैं’ तीन आवारा दोस्तों की कहानी है। उनका किरदार पप्पू प्रसाद पांडे है, जो दिनभर चाय की दुकान पर बैठता है और दोस्तों के साथ घूमता रहता है। एक दिन दोस्त उससे कहते हैं कि उसकी जिंदगी में कोई लड़की नहीं है। इसके बाद उसका दोस्त करीब 100 लड़कियों के नंबर लेकर आता है और पप्पू को एक-एक कर कॉल करने के लिए कहता है। इसी दौरान एक लड़की को किया गया फोन उसकी जिंदगी बदल देता है। वह लड़की रहस्यमयी है और कहानी धीरे-धीरे रोमांस से आगे बढ़कर पॉलिटिकल ट्विस्ट ले लेती है। इसके बाद पप्पू गांव में लोकप्रिय हो जाता है और लोग उसे विधायक का चुनाव लड़ने के लिए कहने लगते हैं।
इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ी, मां की मौत के बाद बदला नजरिया निलय मूल रूप से मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं। बचपन से ही उन्हें फिल्मों का शौक था। वह फिल्मों के फर्स्ट-डे, फर्स्ट-शो देखने के लिए स्कूल-कॉलेज तक बंक कर देते थे। आईने के सामने एक्टिंग करना उनका पसंदीदा शौक था। हालांकि परिवार की इच्छा थी कि वह इंजीनियर बनें। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की और बाद में इंफोसिस में नौकरी भी की। निलय बताते हैं कि मां की मौत के बाद जिंदगी को देखने का उनका नजरिया बदल गया। उन्हें लगा कि सिर्फ पैसे कमाने के लिए काम करने से ज्यादा जरूरी वह करना है, जिसमें उनका मन है। इसके बाद उन्होंने नौकरी छोड़कर एक्टिंग को अपना करियर बनाने का फैसला किया। 14 साल के संघर्ष के बाद मिला बड़ा ब्रेक निलय के मुताबिक, फिल्म इंडस्ट्री में उनका सफर करीब 14 साल का रहा है। इस दौरान उन्होंने छोटे-बड़े कई किरदार किए। इससे पहले ‘वयम्’ नाम की 40 मिनट की फिल्म में उन्होंने 10 किरदार निभाए थे। इस फिल्म के लिए उन्हें तीन बेस्ट एक्टर अवॉर्ड भी मिले। इसके बाद लोगों ने उनके अभिनय को पहचाना और अब उन्हें ‘हेलो हम बोल रहे हैं’ में मुख्य भूमिका मिली है। निलय ने बताया कि वेब सीरीज के दूसरे सीजन की तैयारी भी बड़े स्तर पर होने वाली है। इसके अलावा वरिष्ठ सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर राज शेखर ने उन्हें एक फिल्म के लिए साइन किया है। एक अन्य फिल्म की करीब 50 प्रतिशत शूटिंग पूरी हो चुकी है।
कॉमेडी और रोमांस दोनों देखने को मिलेगा निलय ने बताया कि सीरीज में कॉमेडी और रोमांस दोनों देखने को मिलेगा। उनके किरदार पप्पू प्रसाद पांडे को शाहरुख खान काफी पसंद हैं। इसी वजह से वह कई मौकों पर शाहरुख के अंदाज में रोमांटिक हरकतें करता नजर आएगा। सीरीज के गाने भी कहानी का हिस्सा हैं। निलय ने बताया कि मुजफ्फरपुर के गांवों और खेतों में भी इसके कई सीन फिल्माए गए हैं।