रोशिबिना देवी ने एशियन गेम्स के 5वें दिन गुरुवार को सिल्वर मेडल दिलाया। वे महिलाओं के 60kg सांडा इवेंट का फाइनल में चीन की झांग शियाओयू से 0-2 से हार गईं। रोइंग में सतनाम सिंह और सलमान खान की जोड़ी ने मेंस डबल्स स्कल इवेंट में 6:13.25 मिनट की टाइमिंग के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। यह एशियन गेम्स 2026 में भारत का 13वां मेडल है। इससे पहले भारत ने 1 गोल्ड, 5 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज जीते थे। भारत मेडल टैली में 14वें स्थान पर है।
एशियन गेम्स 5वां दिन- रोइंग में ब्रॉन्ज मेडल आया:बलराज पवार चौथे स्थान पर रहे, 13 मेडल इवेंट में उतरेगा भारत

