सहारनपुर जिला महिला अस्पताल से चोरी हुआ नवजात बरामद:पिता की गोद से बच्चा लेकर फरार हुई महिला को हरिद्वार से पकड़ा

सहारनपुर जिला महिला अस्पताल से चोरी हुआ नवजात बरामद:पिता की गोद से बच्चा लेकर फरार हुई महिला को हरिद्वार से पकड़ा

सहारनपुर के जिला महिला अस्पताल से चोरी हुआ नवजात पुलिस ने दो दिन बाद सकुशल बरामद कर लिया। जनकपुरी पुलिस ने बच्चे की तलाश में अस्पताल से लेकर हरियाणा और उत्तराखंड तक 250 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज की कड़ियां जोड़ते हुए पुलिस हरिद्वार के बहादराबाद पहुंची, जहां एक प्राइवेट अस्पताल के बाहर आरोपी महिला बच्चे के साथ मिल गई। महिला बच्चे को जया मैक्सवेल अस्पताल में भर्ती किसी महिला को सौंपने के लिए वहां किसी के आने का इंतजार कर रही थी। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर नवजात को कब्जे में ले लिया। टीका लगवाने के बहाने पिता से लिया था बच्चा देहात कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरा कदीम निवासी नाजिम ने पत्नी शबाना को प्रसव के लिए रविवार को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया था। रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे शबाना ने बेटे को जन्म दिया। सोमवार दोपहर नाजिम नवजात को टीका लगवाने के लिए ऑपरेशन थिएटर के पास लेकर पहुंचा था। इसी दौरान वहां एक महिला आई। उसने नाजिम से बातचीत की और बच्चे को टीका लगवाने की बात कहकर उसकी गोद से नवजात ले लिया। महिला ने नाजिम से टीके का कार्ड लाने के लिए कहा। नाजिम कार्ड लेने गया। कुछ देर बाद लौटा तो महिला और बच्चा दोनों गायब थे। सफेद कपड़ों में बच्चे को लेकर निकलती दिखी बच्चे के गायब होने की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। जनकपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और CCTV फुटेज खंगालनी शुरू की। अस्पताल के कैमरों में सफेद कपड़े पहने महिला नवजात को गोद में लेकर बाहर निकलती दिखाई दी। इसके बाद पुलिस ने अस्पताल के बाहर और आगे के रास्तों पर लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली। पुलिस ने एक-दो नहीं, बल्कि 250 से ज्यादा कैमरों की फुटेज देखी। हर कैमरे से मिले सुराग को जोड़ते हुए महिला के रूट को ट्रैक किया गया। हरियाणा से उत्तराखंड पहुंची पुलिस CCTV फुटेज से महिला के हरियाणा की दिशा में जाने के संकेत मिले। इसके बाद उसका रूट उत्तराखंड की ओर जाता दिखाई दिया। पुलिस लगातार कैमरों की फुटेज के आधार पर आगे बढ़ती रही। आखिरकार महिला की लोकेशन हरिद्वार जिले के बहादराबाद में मिली। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर बहादराबाद बाईपास स्थित जया मैक्सवेल अस्पताल के बाहर महिला बच्चे के साथ दिखाई दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला को हिरासत में ले लिया। उसके हाथ में वही नवजात था, जिसे वह सहारनपुर के जिला महिला अस्पताल से लेकर फरार हुई थी। मोहल्ले में फोन कर बोली- मेरा बेटा हुआ है पुलिस पूछताछ में पता चला कि महिला ने अपने मोहल्ले के लोगों को फोन करके बताया था कि उसका बेटा हुआ है और वह बच्चे को लेकर घर लौट रही है। बच्चे को अपने साथ रखने के दौरान महिला ने उसके लिए कपड़े खरीदे और दूध पिलाने के लिए बोतल भी ली। पुलिस के मुताबिक वह बच्चे को अपने पास रखे हुए थी और उसे दूसरी महिला को सौंपने की तैयारी कर रही थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला का अपना कोई बच्चा नहीं है और वह पति से अलग रहती है। पुलिस यह पता लगा रही है कि बच्चे को चोरी करने की योजना पहले से बनाई गई थी या घटना अचानक हुई। मां ने सीने से लगाया, दूध पिलाया बेटे के मिलने की खबर सुनते ही मां शबाना की आंखों से आंसू छलक पड़े। पुलिस ने जब नवजात को उसकी गोद में सौंपा तो उसने बच्चे को सीने से लगा लिया और दूध पिलाया। शबाना ने भावुक होकर कहा- मैं तो दो दिन से सोई भी नहीं हूं। रो-रोकर मेरा बुरा हाल हो गया था। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मेरा बच्चा कहां है। पुलिस ने मेरे बच्चे को मेरी झोली में डाल दिया। परिवार के लिए पिछले दो दिन डर और इंतजार में बीते। बच्चे के सकुशल मिलने के बाद अब पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *