नमस्कार, कानपुर की कल (बुधवार) की 10 बड़ी खबरें…काकादेव में युवक ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। परिजनों के मुताबिक, प्रेमिका के दूसरे युवक से संबंध की जानकारी मिलने के बाद वह परेशान था। युवक की प्रेमिका से करीब 10 साल से दोस्ती थी और दोनों की सगाई भी हो चुकी थी। दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड के मामले में बुधवार को पुलिस ने तीनों हत्यारोपियों को रिमांड पर लिया है। दोपहर 12 बजे पुलिस हत्यारोपी बहू शालू, सुपारी किलर विशाल और राजकिशोर को 24 घंटे की रिमांड पर लिया है। ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें…। अब सिलसिलेवार 10 खबरें पढ़ें 1- जेल से थाना पहुंची दवा कारोबारी की हत्यारोपी बहू: चेहरा छिपाती रही, 24 घंटे की रिमांड पर कानपुर में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड के मामले में बुधवार को पुलिस ने तीनों हत्यारोपियों को रिमांड पर लिया है। दोपहर 12 बजे पुलिस हत्यारोपी बहू शालू, सुपारी किलर विशाल और राजकिशोर को 24 घंटे की रिमांड पर लिया है। पढ़ें पूरी खबर…. 2- कानपुर में डांसर की संदिग्ध मौत:बेड पर पड़ा मिला शव, गले में चोट के निशान; परिजन बोले- बेटे की हत्या हुई कानपुर में बुधवार सुबह डांसर कृष्ण कुमार उर्फ कल्लू (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। युवक अपने कमरे में बेड पर अचेत पड़ा मिला। गले पर चोट के निशान मिलने के बाद परिजनों ने मोहल्ले के एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर…. 3- प्रेमिका की बेवफाई से परेशान मंगेतर ने फांसी लगाई:काकादेव में 25 वर्षीय युवक ने उठाया ये कदम कानपुर के काकादेव थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर में मंगलवार दोपहर (25) वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों का आरोप है कि प्रेमिका के दूसरे युवक से संबंध होने की जानकारी मिलने के बाद वह मानसिक रूप से परेशान था। पढ़ें पूरी खबर… 4- कानपुर में अचानक बदला मौसम, जोरदार बारिश शुरू:गर्मी और उमस से मिली लोगों को राहत, अब तक 47 फीसदी अधिक बरसात कानपुर में बुधवार सुबह अचानक मौसम बदल गया और तेज बारिश हुई। इसके बाद फिर से धूप निकल गई और उसम के हालात बन गए। दोपहर करीब 3 बजे मौसम दोबारा से बदल गया और तेज बारिश होने लगी। IMD लखनऊ के अनुसार, 1 जून से अब तक 47 फीसदी अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। पढ़ें पूरी खबर…. 5- यूपी में फिर बनेगा PDM?:ओवैसी-पल्लवी पटेल के साथ चंद्रशेखर 2027 चुनाव से पहले 3 फ्रंट बना सकते हैं कानपुर में 20 सितंबर को AIMIM मुखिया असदउद्दीन ओवैसी ने गठबंधन के लिए मंच से 2 अक्टूबर तक सपा को समय दिया। इसके बाद यूपी चुनाव के लिए गठबंधन का ऐलान किया। यूपी विधानसभा 2027 के चुनाव से पहले एक बार फिर PDM एलायंस बन सकता है? पढ़ें पूरी खबर…. 6- जलभराव से परेशान पार्षद, खुद पर डाली कीचड़ भरी बाल्टी:कोपरगंज में कीचड़-काला पानी से परेशान लोग कानपुर के कोपरगंज में जलभराव और काले गंदे पानी की सप्लाई से परेशान लोगों का गुस्सा बुधवार को नगर निगम मुख्यालय में फूट पड़ा। क्षेत्र की समस्या को लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे पार्षद विकास साहू ने अपने ऊपर कीचड़ से भरी गंदे पानी की बाल्टी डाल ली। पढ़ें पूरी खबर… 7- रक्षा मंत्री के गुरु के घर वाली सड़क बदहाल:कानपुर में 200 से ज्यादा गड्ढे, राजनाथ सिंह के दौरे से पहले बनी थी सड़क कानपुर के कैंट विधानसभा के श्यामनगर की सड़क बदहाल है। इसी सड़क से कभी देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने स्वर्गीय गुरु हरिहर दास महाराज से मिलने पहुंचे थे, आज उसी सड़क की बदहाली व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। पढ़ें पूरी खबर… 8- कानपुर में नए डीएम ने चार्ज लिया:महेंद्र सिंह तंवर ने कलेकट्रेट में विभागों का निरीक्षण किया, योजनाओं की प्रगति जानी कानपुर के नवनियुक्त जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने बुधवार को जिले का कार्यभार संभाल लिया। कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद उन्होंने विभिन्न विभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों से विभागीय कार्यों की जानकारी ली और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। पढ़ें पूरी खबर…. 9- कानपुर में मंगल भवन की दोनों कमेटियों से बंटी बाहर, सांसद की शिकायत पर जांच में मिलीं कई खामियां कानपुर नगर निगम में टेंडर में गड़बड़ी के मामले के बीच अब मंगल भवन से जुड़ी समितियों पर भी कार्रवाई हुई है। बेनाझावर में गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए बनाए गए मंगल भवन के मॉनीटरिंग कमेटी फॉर कांस्ट्रक्शन और आपॅरेशन एंड मेंटीनेंस कमेटी को भंग कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर…. 10- बिल्हौर में आर्थिक मदद के बाद अंतिम संस्कार, विधायक ने नौकरी और पढ़ाई का आश्वासन दिया बिल्हौर में सिर कटी लाश मिलने के मामले में 24 घंटे बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। पुलिस 500 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अंतिम संस्कार से पहले परिजनों ने आर्थिक मदद और बेटी को नौकरी देने की मांग की, जिसके बाद विधायक राहुल बच्चा सोनकर ने 1 लाख रुपए की सहायता दी। पढ़ें पूरी खबर…

