मुजफ्फरनगर में ओला शोरूम पर ग्राहकों का हंगामा:सर्विस में देरी और नंबर प्लेट न मिलने पर भड़के; कर्मचारियों से तीखी बहस

मुजफ्फरनगर में ओला शोरूम पर ग्राहकों का हंगामा:सर्विस में देरी और नंबर प्लेट न मिलने पर भड़के; कर्मचारियों से तीखी बहस

मुजफ्फरनगर के रामपुरी स्थित ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम पर मंगलवार शाम करीब 5:00 बजे ग्राहकों ने जमकर हंगामा किया। सर्विस में देरी, नंबर प्लेट और चार्जर न मिलने से नाराज ग्राहकों ने शोरूम कर्मचारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्राहकों का आरोप है कि छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए उन्हें बार-बार शोरूम के चक्कर काटने पड़ रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सर्विस में देरी, चार्जर और नंबर प्लेट अटकाने का आरोप प्रदर्शन कर रहे ग्राहकों का कहना है कि गाड़ियों की डिलीवरी के बाद भी उन्हें मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान किया जा रहा है। कई ग्राहकों को अब तक वाहनों की नंबर प्लेट नहीं मिली है, तो कई लोगों को चार्जर उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। इसके अलावा वाहनों की सर्विसिंग में भी लगातार लापरवाही और देरी की जा रही है। कर्मचारियों से तीखी बहस, तुरंत समाधान की मांग ग्राहकों का आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद शोरूम प्रबंधन उनकी समस्याओं को अनदेखा कर रहा है। मंगलवार शाम इसी बात को लेकर ग्राहकों और शोरूम कर्मचारियों के बीच तीखी बहस हो गई, जो देखते ही देखते हंगामे में बदल गई। गुस्साए ग्राहकों ने कंपनी और शोरूम प्रबंधन से अपनी समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की है। प्रबंधन ने साधी चुप्पी मामले को लेकर जब Ola शोरूम प्रबंधन से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने इस संबंध में कोई भी अधिकारिक बयान या टिप्पणी देने से साफ इनकार कर दिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *