जालंधर में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा साईं दास स्कूल ग्राउंड में 22 नवंबर से 28 नवंबर 2026 तक भव्य ‘श्री राम कथामृत’ का आयोजन किया जा रहा है। इसी आयोजन के जनसंपर्क अभियान के तहत संस्थान के स्वामी सज्जनानंद जी ने प्रसिद्ध पार्श्व गायक कैलाश खेर से विशेष मुलाकात की और उन्हें इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का सादर निमंत्रण दिया। इस सात दिवसीय कथा का वाचन विश्वविख्यात साध्वी श्रेया भारती जी द्वारा किया जाएगा, जिसमें समाज में आध्यात्मिक जागृति और नैतिक मूल्यों के प्रसार का संदेश दिया जाएगा।
जालंधर में आगामी 22 नवंबर से 28 नवंबर 2026 तक आयोजित होने जा रही भव्य श्री राम कथामृत को लेकर तैयारियां और जनसंपर्क अभियान जोरों पर है। यह आयोजन साईं दास स्कूल ग्राउंड, पटेल चौक में प्रतिदिन सायं 6:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक होगा
स्वामी सज्जनानंद जी ने विख्यात संगीतज्ञ से खास भेंट की इसी अभियान के तहत दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के संस्थापक गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी के शिष्य स्वामी सज्जनानंद जी ने भारत के विख्यात संगीतज्ञ कैलाश खेर से खास भेंट की। स्वामी जी ने कैलाश खेर को आयोजन की पूरी जानकारी दी और अपनी उपस्थिति से श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाने का आग्रह किया।
हर घर राम, हर हृदय राम का संदेश स्वामी सज्जनानंद जी ने बताया कि यह कार्यक्रम केवल एक कथा नहीं, बल्कि “हर घर राम, हर हृदय राम” के पावन संदेश के साथ समाज में सकारात्मक आध्यात्मिक परिवर्तन लाने का एक व्यापक प्रयास है। आज के समय में प्रभु श्रीराम के सत्य, मर्यादा, त्याग और करुणा जैसे आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना बेहद जरूरी है। इस भव्य कथा में विश्वविख्यात साध्वी श्रेया भारती जी प्रभु श्रीराम के जीवन चरित्र और उनके आध्यात्मिक संदेशों को प्रेरणादायक प्रसंगों व भजनों के माध्यम से प्रस्तुत करेंगी।

