मुंगेर में गुरुवार को सर्पदंश से दो बच्चियों की मौत हो गई। ये घटनाएं जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुईं। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया है। यह घटना रक्षा बंधन से एक दिन पहले हुई। घर के पास खेल रही थी मनीषा पहली घटना लड़ाईया तंवर थाना क्षेत्र के धोबिया कोड़ा गांव की है। यहां संजय कोड़ा की 10 वर्षीय बेटी मनीषा कुमारी घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान एक विषैले सांप ने उसे काट लिया। मनीषा ने घर आकर परिजनों को बताया, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। दूसरी घटना संग्रामपुर थाना क्षेत्र के सहोड़ा बाबू टोला में हुई। यहां दीपक कुमार की 4 वर्षीय बेटी मीठी कुमारी खेल रही थी, तभी उसे एक विषैले सांप ने डस लिया। परिजनों ने सांप को मार दिया। मीठी को तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इन घटनाओं से दोनों परिवारों में गहरा दुख है। रक्षा बंधन के ठीक एक दिन पहले हुई इन मौतों से क्षेत्र में भी शोक का माहौल है। मुंगेर में गुरुवार को सर्पदंश से दो बच्चियों की मौत हो गई। ये घटनाएं जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुईं। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया है। यह घटना रक्षा बंधन से एक दिन पहले हुई। घर के पास खेल रही थी मनीषा पहली घटना लड़ाईया तंवर थाना क्षेत्र के धोबिया कोड़ा गांव की है। यहां संजय कोड़ा की 10 वर्षीय बेटी मनीषा कुमारी घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान एक विषैले सांप ने उसे काट लिया। मनीषा ने घर आकर परिजनों को बताया, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। दूसरी घटना संग्रामपुर थाना क्षेत्र के सहोड़ा बाबू टोला में हुई। यहां दीपक कुमार की 4 वर्षीय बेटी मीठी कुमारी खेल रही थी, तभी उसे एक विषैले सांप ने डस लिया। परिजनों ने सांप को मार दिया। मीठी को तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इन घटनाओं से दोनों परिवारों में गहरा दुख है। रक्षा बंधन के ठीक एक दिन पहले हुई इन मौतों से क्षेत्र में भी शोक का माहौल है।

