कार एक्सीडेंट में हनी सिंह के भतीजे की मौत, दोस्त की भी गई जान, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई गाड़ी

कार एक्सीडेंट में हनी सिंह के भतीजे की मौत, दोस्त की भी गई जान, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई गाड़ी

Honey Singh Nephew Death in Car Accident: पंजाब के जालंधर से एक बेहद दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। रविवार सुबह जालंधर के एक फ्लाईओवर पर हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों में से एक की पहचान मशहूर पंजाबी सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) के भतीजे विदित ओलक (Vidit Olak) के रूप में हुई है। इस अचानक हुए हादसे से परिवार और संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

हनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत

मृतक विदित ओलक हनी सिंह के भतीजे और फेमस पंजाबी म्यूजिक कंपनी ‘स्पीड रिकॉर्ड्स’ के मालिक दिनेश ओलक के बेटे भी थे। इस दौरान उनके साथ उनके एक दोस्त भी थे, दूसरे लड़के की पहचान ‘पप्पी स्वीट्स’ के मालिक के बेटे आरव तलवार (Aarav Talwar) के रूप में हुई है। दोनों बर्थडे पार्टी से घर लौट रहे थे। उनकी गाड़ी पार्क ट्रैक्टर से टकरा गई और इस हादसे में दोनों की जान चली गई।

Honey Singh Nephew Death in Car Accident
हनी सिंह ने किया भजीते की मौत पर पोस्ट

बारादरी पुलिस स्टेशन के SHO साहिल चौधरी ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को रविवार सुबह करीब 3 बजे इस दुर्घटना की सूचना मिली थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि हादसे के समय नगर निगम के सफाई कर्मचारी फ्लाईओवर पर सफाई का काम कर रहे थे और कचरा उठाने के लिए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को वहीं सड़क पर खड़ा किया गया था। विदित और आरव अपने एक दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे। उनकी फॉक्सवैगन (Volkswagen) कार बीएमसी चौक से बीएसएफ चौक की तरफ जा रही थी, तभी वह अंधेरे में सड़क पर खड़ी म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की ट्रैक्टर-ट्रॉली से जोरदार तरीके से टकरा गई।

SHO ने आगे बताया कि एक्सीडेंट के समय फॉक्सवैगन कार में पांच लोग सवार थे। विदित ओलक और आरव तलवार की मौत हो गई, जबकि बाकी तीन लोग पहले ही घर लौट चुके थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में ले लिया है। परिवारों ने आगे की कानूनी कार्रवाई से मना कर दिया, जिसके बाद शव उन्हें सौंप दिए गए है।

हनी सिंह ने शेयर की इमोशनल इंस्टाग्राम स्टोरी

इस दुखद हादसे के बाद फेमस सिंगर यो यो हनी सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर कर अपना गहरा दुख व्यक्त किया है। भतीजे के यूं अचानक दुनिया से चले जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस हादसे ने एक बार फिर सड़क किनारे बिना किसी रिफ्लेक्टर या सुरक्षा चेतावनी के खड़े होने वाले भारी-भरकम वाहनों और प्रशासनिक लापरवाही पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *