मधेपुरा में छात्रों की गूंज अभियान-2026 के तहत शनिवार को संत अवध कीर्ति क्रीड़ा मैदान, पथराहा में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मृणाल कुमार, मिन्नत रहमानी समेत पार्टी के कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष कुमार सौरभ ने की, जबकि कार्यक्रम संयोजक संत कुमार रहे। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सांसद पप्पू यादव ने कहा कि युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ खेल भी जरूरी है। खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देता है। युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास व नेतृत्व क्षमता विकसित करता है। देखें, मौके से आई तस्वीरें… ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत है कि उन्हें उचित मंच और बेहतर अवसर उपलब्ध कराया जाए। ऐसे आयोजनों से स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मृणाल कुमार ने कहा कि राहुल गांधी के आह्वान पर ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा और आवाज को सामने रखने का अवसर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का माध्यम भी है। खेल के जरिए युवाओं में टीम भावना आती खेल के जरिए युवाओं में टीम भावना, अनुशासन और संघर्ष करने की क्षमता विकसित होती है। उन्होंने प्रतिभागियों से पूरी खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की अपील की। मिन्नत रहमानी ने कहा कि युवाओं को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना समय की जरूरत है। बालिका वर्ग में 800 और 1500 मीटर दौड़ खेलकूद प्रतियोगिताओं के माध्यम से ग्रामीण और छोटे शहरों के बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच मिलता है। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं के लिए दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। 14 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बालकों के लिए 800 और 1500 मीटर तथा बालिकाओं के लिए 800 और 1500 मीटर दौड़ हुई। मधेपुरा में छात्रों की गूंज अभियान-2026 के तहत शनिवार को संत अवध कीर्ति क्रीड़ा मैदान, पथराहा में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मृणाल कुमार, मिन्नत रहमानी समेत पार्टी के कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष कुमार सौरभ ने की, जबकि कार्यक्रम संयोजक संत कुमार रहे। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सांसद पप्पू यादव ने कहा कि युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ खेल भी जरूरी है। खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देता है। युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास व नेतृत्व क्षमता विकसित करता है। देखें, मौके से आई तस्वीरें… ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत है कि उन्हें उचित मंच और बेहतर अवसर उपलब्ध कराया जाए। ऐसे आयोजनों से स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मृणाल कुमार ने कहा कि राहुल गांधी के आह्वान पर ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा और आवाज को सामने रखने का अवसर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का माध्यम भी है। खेल के जरिए युवाओं में टीम भावना आती खेल के जरिए युवाओं में टीम भावना, अनुशासन और संघर्ष करने की क्षमता विकसित होती है। उन्होंने प्रतिभागियों से पूरी खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की अपील की। मिन्नत रहमानी ने कहा कि युवाओं को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना समय की जरूरत है। बालिका वर्ग में 800 और 1500 मीटर दौड़ खेलकूद प्रतियोगिताओं के माध्यम से ग्रामीण और छोटे शहरों के बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच मिलता है। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं के लिए दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। 14 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बालकों के लिए 800 और 1500 मीटर तथा बालिकाओं के लिए 800 और 1500 मीटर दौड़ हुई।

