गोलूवाला अस्पताल से दिनदहाड़े बाइक चोरी:चोर ने लॉक तोड़कर वारदात को दिया अंजाम, CCTV में कैद हुई घटना

गोलूवाला अस्पताल से दिनदहाड़े बाइक चोरी:चोर ने लॉक तोड़कर वारदात को दिया अंजाम, CCTV में कैद हुई घटना

हनुमानगढ़ जिले के गोलूवाला स्थित सरकारी अस्पताल से दिनदहाड़े एक बाइक चोरी हो गई। चोर ने अस्पताल परिसर में खड़ी बाइक का लॉक तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। यह पूरी घटना हॉस्पिटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार, निकटवर्ती एक चक के रहने वाले राकेश कुमार अपने एक भर्ती परिजन से मिलने अस्पताल आए थे। उन्होंने अपनी काले रंग की बाइक अस्पताल परिसर में खड़ी की थी।
इसी दौरान मुंह ढके एक अज्ञात युवक वहां पहुंचा। उसने कुछ देर तक बाइक की रेकी की, फिर उसका स्विच काटकर बाइक चुराई और फरार हो गया। राकेश कुमार को जब बाइक नहीं मिली, तो उन्होंने अस्पताल प्रशासन को सूचना दी। सीसीटीवी फुटेज देखने पर चोरी साफ दिखाई दी। पीड़ित ने गोलूवाला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *