भीलवाड़ा में घर से लापता बुजुर्ग महिला की हत्या:पहले शव को घर की छत पर जलाया फिर अवशेष को पानी में बहाए-पुलिस ने नदी में खंगाला

भीलवाड़ा में घर से लापता बुजुर्ग महिला की हत्या:पहले शव को घर की छत पर जलाया फिर अवशेष को पानी में बहाए-पुलिस ने नदी में खंगाला

भीलवाड़ा पुलिस ने वीर सावरकर एरिया में रहने वाली एक 70 साल की बुजुर्ग महिला की गुमशुदगी के बाद उसकी हत्या के मामले का खुलासा किया है। शातिर आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए पहले महिला की हत्या की। फिर बॉडी को घर की छत पर जलाकर उसके अवशेषों को नदी में फेंक दिया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके सहयोगियों को गिरफ्तार किया और उनकी निशानदेही पर नदी में महिला की बॉडी के अवशेष की तलाश शुरू की। 12 अक्टूबर को घर से लापता हुई थी भीमगंज थाना प्रभारी सुनील चौधरी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि वीर सावरकर चौक क्षेत्र की रहने वाली 70 साल की महिला कमला देवी कांकरिया 12 अक्टूबर से अचानक लापता होने पर परिजनों ने 15 अक्टूबर को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीमों का गठन कर उनकी तलाश शुरू की थी। सीसीटीवी में एक व्यक्ति के साथ जाते हुए नजर आईं उसके बाद पता चला कि की इस महिला के यहां पर रवि तापड़िया का आना जाना था और महिला की गुमशुदगी में इसका हाथ हो सकता है। महिला के घर ओर आसपास के सीसीटीवी में 12 अक्टूबर को शाम को महिला रवि के साथ सीसीटीवी में जाते हुए कैद हुई थी इस पर रवि से पूछा की गई तो उसने पुलिस को लगातार गुमराह किया। उसने बताया कि मैंने महिला की बताई हुई जगह पर महिला को छोड़ दिया था। हत्या कर के शव को घर की छत पर जलाया इसके बाद से पुलिस लागातर लगातार महिला की तलाश करती रही। पुलिस ने फिर से सीसीटीवी कैमरे चेक किए और रवि को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बताया कि महिला के मकान से 10 मीटर पहले उसका एक मकान है। वहां ले जाकर अपने साथी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी और हत्या करने के बाद शव को अपने घर के ऊपर जला दिया। बॉडी के अवशेष को नदी में फेंका बचे हुए अवशेष को उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पालडी पुलिया के पास में लाकर फेंक दिया। इस मामले में इसके साथ हीरा सिंधी और रवि को गिरफ्तार कर लिया गया और उनकी निशानदेही के बाद आज मृतका के अवशेष यहां नदी में तलाशे जा रहे हैं, बाकी अनुसंधान किया जा रहा है और भी जो तथ्य सामने आएंगे उन पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *