लिंकन में खेले गए पहले अनऑफिशियल टेस्ट में भारत-A जीत से एक विकेट दूर रह गया। चौथे दिन तीसरे सेशन में न्यूजीलैंड-A ने दूसरी पारी में 9 विकेट पर 182 रन बना लिए थे और उसे जीत के लिए 131 रन और चाहिए थे। खराब रोशनी के कारण खेल रोकना पड़ा और दोबारा शुरू नहीं हो सका, जिससे मुकाबला ड्रॉ रहा। भारत-A ने पहली पारी में 113 रन पर ऑलआउट होने के बाद शानदार वापसी की। देवदत्त पडिक्कल के 199 रन की मदद से टीम ने दूसरी पारी में 516 रन बनाए और न्यूजीलैंड-A को 313 रन का टारगेट दिया। पडिक्कल ने 199 रन की पारी खेली भारत-A की दूसरी पारी में देवदत्त पडिक्कल ने 248 गेंदों पर 199 रन बनाए। उनकी पारी में 24 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। वह दोहरे शतक से सिर्फ एक रन दूर रह गए। साई सुदर्शन ने 184 गेंदों पर 91 रन बनाए। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 215 रन की बड़ी साझेदारी की। यश राठौड़ ने 72 गेंदों पर 66 रन बनाए, जबकि वॉशिंगटन सुंदर ने 80 गेंदों पर 52 रन की पारी खेली। औकिब नबी ने 38 और आकाश दीप ने नाबाद 25 रन बनाए। भारत-A की टीम पहली पारी में 113 रन पर सिमट गई थी, लेकिन दूसरी पारी में 516 रन बनाकर मैच में वापसी की। पहली पारी में न्यूजीलैंड-A ने बनाए 317 रन भारत-A की पहली पारी के 113 रन के जवाब में न्यूजीलैंड-A ने 317 रन बनाए थे। कप्तान राइस मारियू ने 76 और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने 51 रन की पारी खेली। क्रिस्टियन क्लार्क ने भी 42 रन बनाए। भारत-A के लिए अंशुल कंबोज और औकिब नबी ने 3-3 विकेट लिए, जबकि आकाश दीप को 2 विकेट मिले। आकिब नबी ने दूसरी पारी में भी झटके 3 विकेट 313 रन के टारगेट का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड-A की शुरुआत खराब रही। टीम ने 13 रन तक अपने 3 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने 42 रन बनाकर पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन वह मुकेश चौधरी की गेंद पर आउट हो गए। मिचेल हे ने 12 रन बनाए। भारत-A के लिए आकिब नबी ने 28 रन देकर 3 विकेट लिए। देवदत्त पडिक्कल ने भी गेंदबाजी करते हुए 7 रन देकर 2 विकेट झटके। मुकेश चौधरी, अंशुल कंबोज, वॉशिंगटन सुंदर और आकाश दीप को 1-1 विकेट मिला। दूसरी ओर, कर्टिस हेफी 179 गेंदों पर 89 रन बनाकर नाबाद हैं। उनके साथ जेयडन लेनॉक्स 2 रन बनाकर क्रीज पर हैं। न्यूजीलैंड-A को आखिरी दिन जीत के लिए 131 रन बनाने होंगे, जबकि भारत-A को जीत के लिए एक विकेट की जरूरत है। —————————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… विमेंस प्रीमियर लीग ऑक्शन के बारे में सबकुछ:146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, 27 स्लॉट खाली; यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा ₹3.75 करोड़ विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2027 का ऑक्शन 28 अक्टूबर को कोच्चि के ग्रैंड हयात में होगा। शाम 5:30 बजे शुरू होने वाली नीलामी में 5 फ्रेंचाइजी बोली लगाएंगी। UP वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा ₹3.75 करोड़ का पर्स बचा है। पूरी खबर लिंकन में खेले गए पहले अनऑफिशियल टेस्ट में भारत-A जीत से एक विकेट दूर रह गया। चौथे दिन तीसरे सेशन में न्यूजीलैंड-A ने दूसरी पारी में 9 विकेट पर 182 रन बना लिए थे और उसे जीत के लिए 131 रन और चाहिए थे। खराब रोशनी के कारण खेल रोकना पड़ा और दोबारा शुरू नहीं हो सका, जिससे मुकाबला ड्रॉ रहा। भारत-A ने पहली पारी में 113 रन पर ऑलआउट होने के बाद शानदार वापसी की। देवदत्त पडिक्कल के 199 रन की मदद से टीम ने दूसरी पारी में 516 रन बनाए और न्यूजीलैंड-A को 313 रन का टारगेट दिया। पडिक्कल ने 199 रन की पारी खेली भारत-A की दूसरी पारी में देवदत्त पडिक्कल ने 248 गेंदों पर 199 रन बनाए। उनकी पारी में 24 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। वह दोहरे शतक से सिर्फ एक रन दूर रह गए। साई सुदर्शन ने 184 गेंदों पर 91 रन बनाए। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 215 रन की बड़ी साझेदारी की। यश राठौड़ ने 72 गेंदों पर 66 रन बनाए, जबकि वॉशिंगटन सुंदर ने 80 गेंदों पर 52 रन की पारी खेली। औकिब नबी ने 38 और आकाश दीप ने नाबाद 25 रन बनाए। भारत-A की टीम पहली पारी में 113 रन पर सिमट गई थी, लेकिन दूसरी पारी में 516 रन बनाकर मैच में वापसी की। पहली पारी में न्यूजीलैंड-A ने बनाए 317 रन भारत-A की पहली पारी के 113 रन के जवाब में न्यूजीलैंड-A ने 317 रन बनाए थे। कप्तान राइस मारियू ने 76 और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने 51 रन की पारी खेली। क्रिस्टियन क्लार्क ने भी 42 रन बनाए। भारत-A के लिए अंशुल कंबोज और औकिब नबी ने 3-3 विकेट लिए, जबकि आकाश दीप को 2 विकेट मिले। आकिब नबी ने दूसरी पारी में भी झटके 3 विकेट 313 रन के टारगेट का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड-A की शुरुआत खराब रही। टीम ने 13 रन तक अपने 3 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने 42 रन बनाकर पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन वह मुकेश चौधरी की गेंद पर आउट हो गए। मिचेल हे ने 12 रन बनाए। भारत-A के लिए आकिब नबी ने 28 रन देकर 3 विकेट लिए। देवदत्त पडिक्कल ने भी गेंदबाजी करते हुए 7 रन देकर 2 विकेट झटके। मुकेश चौधरी, अंशुल कंबोज, वॉशिंगटन सुंदर और आकाश दीप को 1-1 विकेट मिला। दूसरी ओर, कर्टिस हेफी 179 गेंदों पर 89 रन बनाकर नाबाद हैं। उनके साथ जेयडन लेनॉक्स 2 रन बनाकर क्रीज पर हैं। न्यूजीलैंड-A को आखिरी दिन जीत के लिए 131 रन बनाने होंगे, जबकि भारत-A को जीत के लिए एक विकेट की जरूरत है। —————————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… विमेंस प्रीमियर लीग ऑक्शन के बारे में सबकुछ:146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, 27 स्लॉट खाली; यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा ₹3.75 करोड़ विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2027 का ऑक्शन 28 अक्टूबर को कोच्चि के ग्रैंड हयात में होगा। शाम 5:30 बजे शुरू होने वाली नीलामी में 5 फ्रेंचाइजी बोली लगाएंगी। UP वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा ₹3.75 करोड़ का पर्स बचा है। पूरी खबर
स्पोर्ट्स | दैनिक भास्कर

