भिवानी जिले के गांव जमालपुर में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। आपसी रंजिश में आरोपियों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिसके कारण युवक को गंभीर चोटें आई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में लेकर जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान भिवानी के गांव जमालपुर निवासी करीब 22 वर्षीय शुभम के रूप में हुई है। जो अपने दोस्त के साथ आ रहा था, इसी दौरान आरोपियों युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया और लाठी डंडों से हमला कर दिया।

