रोहतक में डॉक्टर की गाड़ी से गन चोरी:थाने से गन वापस लाकर मिस्त्री से मिलने गया, 20 मिनट में ही चोर ले गए

रोहतक में डॉक्टर की गाड़ी से गन चोरी:थाने से गन वापस लाकर मिस्त्री से मिलने गया, 20 मिनट में ही चोर ले गए

रोहतक की नेहरु कॉलोनी में एक डॉक्टर की गाड़ी से लाइसेंसी गन चोरी की गई। पीड़ित ने मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। बाबरा मोहल्ला निवासी डॉ. विजय पुंडीर ने पुलिस को बताया कि उसका माता दरवाजा से जींद रोड पर पुंडीर क्लीनिक है, जहां मरीजों का ईलाज करते है। उसके पास एक लाइसेंसी 12 बोर DBBL गन है, जिसे सिटी थाने में जमा करवा रखा था। जिसे सिटी थाने से वापस लेकर गाड़ी में रख लिया था। नेहरु कॉलोनी में मिस्त्री से मिलने गया
डॉ. विजय पुंडीर ने बताया कि वह शाम करीब साढे 7 बजे नेहरु कॉलोनी में चिनाई के मिस्त्री से मिलने गया था, जहां गाड़ी को सड़क पर खड़ा कर दिया। करीब 20 मिनट बाद जब वह वापस आया तो गाड़ी में गन नहीं मिली। मात्र 20 मिनट में ही किसी ने गाड़ी से गन को चोरी कर लिया। अपराधिक वारदात होने का अंदेशा
डॉ. विजय पुंडीर ने बताया कि उसकी गन लाइसेंसी है, जिसे चोरी किया गया है। अपराधिक प्रवृति के लोग चोरी के हथियार से ही बड़ी वारदातों को अंजाम देते है। उन्हें अंदेशा है कि उसकी लाइसेंसी गन से भी कोई वारदात हो सकती है। ऐसे में पुलिस जल्द से जल्द आरोपी को पकड़कर उसकी गन वापस दिलवाए। पुलिस मामले में कर रही जांच
सिटी थाना पुलिस ने बताया कि एक गाड़ी से लाइसेंसी गन चोरी होने की सूचना मिली है। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस गन चोरी मामले में आसपास की गलियों में लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है। जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *