भिंड में नाला की सफाई को लेकर विवाद:बगुलरी गांव में 68 वर्षीय बुजुर्ग से डंडा से की मारपीट, जान से खत्म करने की धमकी

भिंड में नाला की सफाई को लेकर विवाद:बगुलरी गांव में 68 वर्षीय बुजुर्ग से डंडा से की मारपीट, जान से खत्म करने की धमकी

भिंड के बगुलरी गांव में गंदे पानी के नाले के निर्माण को लेकर विवाद में 68 वर्षीय बुजुर्ग के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बुजुर्ग का आरोप है कि नाला निर्माण का विरोध करने पर एक व्यक्ति और महिला ने पहले गाली-गलौज की और फिर डंडे से हमला कर जमीन पर पटक दिया। मारपीट में बुजुर्ग के हाथ की कोहनी और घुटने में चोट आई है। फरियादी रामेश्वर कुशवाह पिता दिल्लीराम कुशवाह, उम्र 68 वर्ष, निवासी ग्राम बगुलरी ने अपने बेटे होरीलाल के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। रामेश्वर ने पुलिस को बताया कि 24 अगस्त की शाम करीब 6 बजे गांव के गंदे पानी के पुराने नाले को लेकर विवाद हुआ। पुराना नाला उनके खेत की ओर से होकर गुजरता है, जबकि नया नाला गंगाराम कुशवाह के घर की तरफ से बनाया जा रहा है। उन्होंने नाला निर्माण पर आपत्ति जताई। आरोप है कि इसके बाद तुलाराम और गंगाराम की पत्नी माया ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। गाली देने से मना करने पर तुलाराम ने उनके बाएं हाथ में डंडा मार दिया और जमीन पर पटक दिया। इसके बाद माया और तुलाराम ने डंडे, लात-घूंसों से मारपीट की। फरियादी रामेश्वर के मुताबिक उनकी पत्नी अनारदेवी और बेटे सेवू ने बीच-बचाव किया। आरोपियों ने नाला निर्माण रोकने पर जान से खत्म करने की धमकी भी दी। मारपीट में बाएं हाथ की कोहनी और बाएं घुटने में चोट आई है। रामेश्वर ने बताया कि उनका बेटा होरीलाल दिल्ली से आने के बाद वे उसके साथ थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *