सलूंबर में भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी को धमकी देने के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर विप्र समाज के विभिन्न संगठन लामबंद हो गए। अखिल भारतीय श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज, विप्र फाउंडेशन सहित विभिन्न विप्र संगठनों के पदाधिकारियों और समाजजनों ने धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया। इसके बाद कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग समाजजनों ने कहा कि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। विप्र समाज के राष्ट्रीय जनसंपर्क प्रभारी अनिल पंड्या ने बताया कि विप्र समाज सदियों से सर्वसमाज के हित में पथप्रदर्शक की भूमिका निभाता आया है। ऐसे शांतिप्रिय समाज के प्रतिनिधि के साथ अभद्रता और धमकी की घटना से पूरा समाज आहत है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है। ये रहे मौजूद इस दौरान राजेंद्र जानी सलूंबर, जगदीश जोशी बड़ोदिया, गणेश जोशी पांचवड़ा, लक्ष्मीदत्त उपाध्याय आंजना, दीपक ठाकुर, बंसीलाल जोशी, अशोक जोशी, महेश जोशी, पंकज भट्ट, शरद उपाध्याय, जयशंकर मेहता, रमाकांत सकरावत, रमेश मेहता, लक्ष्मीनारायण जानी, राजेंद्र जानी, चिरंजी लाल पंड्या, रवि जोशी, सरोज और गीता पांडे सहित समाजजन उपस्थित रहे।

