बैतूल में युवक की गला रेतकर हत्या:दोस्त के घर गया था, खाना खाकर वहीं सोया; एक दिन पहले गांव में व्यक्ति हुआ था विवाद, 2 हिरासत में

बैतूल में युवक की गला रेतकर हत्या:दोस्त के घर गया था, खाना खाकर वहीं सोया; एक दिन पहले गांव में व्यक्ति हुआ था विवाद, 2 हिरासत में

बैतूल के चिचोली थाना क्षेत्र के दुधिया गांव में एक युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान पवन गंजाम (पिता शंभू दयाल) के रूप में हुई है। वह गांव का रहने वाला था। रात में आषाढ़ी रोड स्थित अपने दोस्त के घर सोने गया था। वारदात के समय वह दो दोस्तों के साथ मौजूद था। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिर जांच शुरू कर दी। फिलहाल हत्या के कारणों और आरोपियों का पता नहीं चल पाया है। पवन रात में खाना खाने के बाद करीब 11 बजे दोस्त जगदीश उइके के घर गया था। जगदीश और उसकी पत्नी रिश्तेदारी में गए हुए थे। अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से गला रेता घर पर उनका करीब 20 वर्षीय बेटा पवन मौजूद था। इस बीच मृतक पवन अपने दोस्त जितेंद्र के साथ वहां पहुंचा था। इसके बाद तीनों ने खाना खाया। फिर सो गए। इसी दौरान रात में किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से मृतक का गला रेत दिया। बताया जा रहा है कि रात में जगदीश उइके का बेटा पवन उठा तो उसने मृतक के भाई को फोन कर बताया कि किसी ने पवन को चाकू मार दिया है। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। वहां युवक की गर्दन पर गंभीर चोट थी। उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी स्थानीय जनपद सदस्य सुनील करोड़े ने चिचोली पुलिस को दी। गांव में किसी व्यक्ति से हुआ था विवाद घटना से पहले गांव में किसी विवाद की चर्चा सामने आई है। हालांकि, विवाद किसके बीच हुआ था। उसका हत्या से कोई संबंध है या नहीं, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। फॉरेंसिक विशेषज्ञ आबिद खान ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस अधिकारी और टीम मौके पर मौजूद है। सबूत जुटाए जा रहे हैं। एसपी वीरेंद्र जैन ने बताया कि युवक की धारदार हथियार से हत्या की गई है। घटना के समय वह दो दोस्तों के साथ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *