पटना से राजगीर जाने के लिए ऑनलाइन बुक की गई कार को अपराधियों ने रास्ते में लूट लिया। वारदात के दौरान गाड़ी का जीपीएस तोड़ दिया था। फिर मारपीट कर कार, मोबाइल, नकदी और अन्य सामान छीन लिए थे। पीड़ित को जेठियन-राजगीर मुख्य मार्ग पर अलकतरा फैक्ट्री के पास उतारकर फरार हो गए थे। मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूटी गई कार, 59 हजार रुपए नकद और 7 मोबाइल बरामद हुए हैं। जानकारी जिले के नीमचक बथानी पुलिस अनुमंडल के एसडीपीओ सुरेंद्र सिंह ने दी। खास बात यह कि पुलिस की इस कार्रवाई में अब तक लूटी गई कार बरामद नहीं हो सकी है। पुलिस ने बेशक उस कार को बरामद किया है जिससे रेकी किया करते थे। पुलिस उस लूटी गई कार की बरामदगी के लिए जुटी है। बताया गया है कि लूटी गई कार को मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने बेच दी है। मुजफ्फरपुर की पुलिस भी अब उस कार की तलाश में जुट गई है। 10 अक्टूबर को दर्ज हुई थी प्राथमिकी एसडीपीओ ने बताया कि पीड़ित ने 10 अक्टूबर 2026 को अतरी थाना में आवेदन देकर घटना की शिकायत की थी। उसने बताया कि पटना जंक्शन से राजगीर जाने के लिए ऑनलाइन गाड़ी बुक की थी। राजगीर पहुंचने के बाद तीन मुहानी और जोता मोड़ के पास अपराधियों ने गाड़ी का जीपीएस तोड़ दिया। इसके बाद मारपीट कर कार समेत मोबाइल, नकदी व अन्य सामान लूट लिए। इस मामले में अतरी थाना कांड संख्या 490/26 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। एसएसपी सुशील कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई।
एक की निशानदेही पर पांच गिरफ्तार जांच के दौरान पुलिस ने पटना जिले के खुशरूपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी की। यहां से अमित कुमार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार उससे पूछताछ और उसकी निशानदेही पर पांच अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। इस तरह मामले में कुल 6 आरोपियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों में अमित कुमार, सूरज कुमार, अभिज्ञान प्रकाश, श्याम बिहारी कुमार, छोटू उर्फ रितेश कुमार और शिवम कुमार शामिल हैं। ये पटना, खगड़िया और नवादा जिले के निवासी हैं।
कपड़े और चप्पल भी बरामद पुलिस ने आरोपियों के पास से एक कार, 59 हजार रुपए नकद और सात मोबाइल फोन बरामद किए हैं। घटना से जुड़े कपड़े और चप्पल भी मिले हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात में और कौन-कौन शामिल थे। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पटना से राजगीर जाने के लिए ऑनलाइन बुक की गई कार को अपराधियों ने रास्ते में लूट लिया। वारदात के दौरान गाड़ी का जीपीएस तोड़ दिया था। फिर मारपीट कर कार, मोबाइल, नकदी और अन्य सामान छीन लिए थे। पीड़ित को जेठियन-राजगीर मुख्य मार्ग पर अलकतरा फैक्ट्री के पास उतारकर फरार हो गए थे। मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूटी गई कार, 59 हजार रुपए नकद और 7 मोबाइल बरामद हुए हैं। जानकारी जिले के नीमचक बथानी पुलिस अनुमंडल के एसडीपीओ सुरेंद्र सिंह ने दी। खास बात यह कि पुलिस की इस कार्रवाई में अब तक लूटी गई कार बरामद नहीं हो सकी है। पुलिस ने बेशक उस कार को बरामद किया है जिससे रेकी किया करते थे। पुलिस उस लूटी गई कार की बरामदगी के लिए जुटी है। बताया गया है कि लूटी गई कार को मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने बेच दी है। मुजफ्फरपुर की पुलिस भी अब उस कार की तलाश में जुट गई है। 10 अक्टूबर को दर्ज हुई थी प्राथमिकी एसडीपीओ ने बताया कि पीड़ित ने 10 अक्टूबर 2026 को अतरी थाना में आवेदन देकर घटना की शिकायत की थी। उसने बताया कि पटना जंक्शन से राजगीर जाने के लिए ऑनलाइन गाड़ी बुक की थी। राजगीर पहुंचने के बाद तीन मुहानी और जोता मोड़ के पास अपराधियों ने गाड़ी का जीपीएस तोड़ दिया। इसके बाद मारपीट कर कार समेत मोबाइल, नकदी व अन्य सामान लूट लिए। इस मामले में अतरी थाना कांड संख्या 490/26 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। एसएसपी सुशील कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई।
एक की निशानदेही पर पांच गिरफ्तार जांच के दौरान पुलिस ने पटना जिले के खुशरूपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी की। यहां से अमित कुमार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार उससे पूछताछ और उसकी निशानदेही पर पांच अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। इस तरह मामले में कुल 6 आरोपियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों में अमित कुमार, सूरज कुमार, अभिज्ञान प्रकाश, श्याम बिहारी कुमार, छोटू उर्फ रितेश कुमार और शिवम कुमार शामिल हैं। ये पटना, खगड़िया और नवादा जिले के निवासी हैं।
कपड़े और चप्पल भी बरामद पुलिस ने आरोपियों के पास से एक कार, 59 हजार रुपए नकद और सात मोबाइल फोन बरामद किए हैं। घटना से जुड़े कपड़े और चप्पल भी मिले हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात में और कौन-कौन शामिल थे। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

