समस्तीपुर की 14 साल की दुष्कर्म पीड़िता की हालत गंभीर:पटना AIIMS में डेढ़ महीने से इलाज जारी, पुलिस पर कार्रवाई में देरी का आरोप

समस्तीपुर की 14 साल की दुष्कर्म पीड़िता की हालत गंभीर:पटना AIIMS में डेढ़ महीने से इलाज जारी, पुलिस पर कार्रवाई में देरी का आरोप

पटना AIIMS में भर्ती समस्तीपुर की 14 साल की दुष्कर्म पीड़िता की हालत डेढ़ महीने बाद भी गंभीर बनी हुई है। वह शारीरिक परेशानी के साथ मानसिक सदमे से भी गुजर रही है। परिजनों के मुताबिक, उसके पिता ने समस्तीपुर पुलिस थाने में शिकायत दी थी, इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं किया गया है। हथियार दिखाकर दुष्कर्म करने का आरोप परिजनों के मुताबिक, उनके घर के बगल के एक कमरे में एक युवक किराये पर रहता था। पिता का आरोप है कि 8 सितंबर 2026 को पूसा यूनिवर्सिटी के इसी एक 30 वर्षीय युवक ने हथियार दिखाकर किशोरी के साथ कई बार दुष्कर्म किया। इस दौरान किशोरी गर्भवती हो गई। युवक पर किशोरी को दवा खिलाने और घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। परिजनों का कहना है कि दवा खाने के बाद किशोरी को लगातार रक्तस्राव होने लगा। परेशानी बढ़ने पर उसने परिवार को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजनों ने समस्तीपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में एक युवक पर दुष्कर्म और दूसरे पर आरोपी की मदद करने का आरोप लगाया गया है। समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर में भी कराया इलाज परिजनों के मुताबिक, किशोरी को पहले समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर में इलाज के लिए ले जाया गया था। हालत में सुधार नहीं होने और परेशानी बढ़ने पर चिकित्सकों ने उसे पटना AIIMS रेफर कर दिया। फिलहाल उसका इलाज इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। पिता ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का लगाया आरोप पीड़िता के पिता का आरोप है कि लिखित शिकायत दिए करीब डेढ़ महीने बीत जाने के बाद भी आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में AIIMS टीओपी प्रभारी ने बताया कि नाबालिग और उसके परिजनों के बयान दर्ज कर समस्तीपुर थाने को भेज दिए गए हैं। मामले में समस्तीपुर पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई की विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। पटना AIIMS में भर्ती समस्तीपुर की 14 साल की दुष्कर्म पीड़िता की हालत डेढ़ महीने बाद भी गंभीर बनी हुई है। वह शारीरिक परेशानी के साथ मानसिक सदमे से भी गुजर रही है। परिजनों के मुताबिक, उसके पिता ने समस्तीपुर पुलिस थाने में शिकायत दी थी, इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं किया गया है। हथियार दिखाकर दुष्कर्म करने का आरोप परिजनों के मुताबिक, उनके घर के बगल के एक कमरे में एक युवक किराये पर रहता था। पिता का आरोप है कि 8 सितंबर 2026 को पूसा यूनिवर्सिटी के इसी एक 30 वर्षीय युवक ने हथियार दिखाकर किशोरी के साथ कई बार दुष्कर्म किया। इस दौरान किशोरी गर्भवती हो गई। युवक पर किशोरी को दवा खिलाने और घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। परिजनों का कहना है कि दवा खाने के बाद किशोरी को लगातार रक्तस्राव होने लगा। परेशानी बढ़ने पर उसने परिवार को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजनों ने समस्तीपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में एक युवक पर दुष्कर्म और दूसरे पर आरोपी की मदद करने का आरोप लगाया गया है। समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर में भी कराया इलाज परिजनों के मुताबिक, किशोरी को पहले समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर में इलाज के लिए ले जाया गया था। हालत में सुधार नहीं होने और परेशानी बढ़ने पर चिकित्सकों ने उसे पटना AIIMS रेफर कर दिया। फिलहाल उसका इलाज इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। पिता ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का लगाया आरोप पीड़िता के पिता का आरोप है कि लिखित शिकायत दिए करीब डेढ़ महीने बीत जाने के बाद भी आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में AIIMS टीओपी प्रभारी ने बताया कि नाबालिग और उसके परिजनों के बयान दर्ज कर समस्तीपुर थाने को भेज दिए गए हैं। मामले में समस्तीपुर पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई की विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *